सागर के मंदिर में खुदाई के दौरान निकला खजाना, मिले चांदी के सिक्के; 100 साल से ज्यादा पहले किए गए थे दफन
Sagar News: शाहगढ़ अंतर्गत मुडारी गांव के मंदिर में खुदाई के दौरान चांदी के प्राचीन सिक्के मिले हैं। वर्ष 1837 से 1901 के बताए जा रहे इन सिक्कों को प्रशासन ने अपनी कस्टडी में लेकर जांच शुरू कर दी है।
- Written By: सजल रघुवंशी
सागर में मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान मिले प्राचीन सिक्के (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sagar Temple Ancient Coin Recovery: मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा तहसील अंतर्गत शाहगढ़ क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान अचानक चांदी के प्राचीन सिक्के मिलने से पूरे इलाके में उत्सुकता और हलचल का माहौल बन गया।
जैसे ही सिक्के मिलने की खबर गांव में फैली, मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और सिक्कों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये सिक्के काफी पुराने और ऐतिहासिक महत्व के बताए जा रहे हैं।
ठाकुर बाबा मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान मिले सिक्के
यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र के मुडारी गांव स्थित ठाकुर बब्बा मंदिर परिसर का है, जहां निर्माण और साफ-सफाई के लिए खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों को जमीन के भीतर चमकती हुई धातु दिखाई दी, जिसके बाद खुदाई में चांदी के सिक्के मिलने की जानकारी सामने आई। जब मिट्टी हटाकर देखा गया तो वहां चांदी के कई सिक्के मिले।
सम्बंधित ख़बरें
MP Anganwadi co-location: एक परिसर में लगेंगे आंगवाड़ी और स्कूल ,छोटे बच्चों की झिझक को खत्म करने का प्रयास
MP News: पेट्रोल-डीजल के बड़े दाम, तो आया कमलनाथ का बयान; पूर्व CM ने उठाई टैक्स कम करने की मांग
211 साड़ियों का विसर्जन, हजारों लीटर दूध प्रवाह: सीहोर के धार्मिक आयोजन पर NGT का कड़ा रुख, जानें पूूरा मामला
ट्विशा शर्मा केस: देश छोड़कर भाग न सके समर्थ सिंह, इसलिए पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस; पासपोर्ट होगा जब्त
कितने पुराने हैं सिक्के?
बताया जा रहा है कि मिले सिक्कों पर विशेष चिन्ह और आकृतियां उकेरी गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इन्हें वर्ष 1837 से 1901 के शासनकाल का माना जा रहा है। ऐसे में इन सिक्कों के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व का होने की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सिक्कों की बनावट और उन पर बने निशान काफी पुराने प्रतीत हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
यह भी पढ़ें: MP News: पेट्रोल-डीजल के बड़े दाम, तो आया कमलनाथ का बयान; पूर्व CM ने उठाई टैक्स कम करने की मांग
सिक्कों की वास्तविक उम्र जानने के लिए जांच शुरू
सूचना मिलते ही शाहगढ़ एसडीएम नवीन ठाकुर, बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि, तहसीलदार विजयकांत त्रिपाठी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर मिले सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों से पूछताछ भी की। प्रशासन का कहना है कि सिक्कों की वास्तविक उम्र, ऐतिहासिक महत्व और पुरातात्विक मूल्य का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए विशेषज्ञों और संबंधित विभागों की मदद ली जाएगी।
