…नहीं तो नागपुर की तरह सुलग उठता बुरहानपुर, धर्म विशेष पर टिप्पणी वाले पोस्ट से भड़का था गुस्सा
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में मंगलवार हालात बेकाबू हो गए थे। सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी करने को लेकर समुदाय विशेष के लोग रात में सड़कों पर उतर आए थे। हालांकि पुलिस ने मोर्चा संभाला और बाजार बंद करा भीड़ को खदेड़ दिया।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
विवादित धार्मिक पोस्ट को लेकर बुरहानपुर में हंगामा।
भोपाल: नागपुर में इन दिनों बवाल मचा हुआ है। औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर किए जा रहे विहिप और बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद सोमवार शाम को उपद्रव हो गया था। मंगलवार रात मध्य प्रदेश भी नागपुर की तरह सुलग उठता लेकिन पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के बाद स्थिति कंट्रोल कर ली गई। प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सोशल मीडिया पर धर्म विशेष को लेकर की गई टिप्पणी से हिंसा का माहौल बना दिया था। काफी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे लेकिन किसी तरह मामला शांत करा दिया गया।
पुलिस और प्रशासन तक सोशल मीडिया पोस्ट की शिकायत पहुंची तो महकमा भी अलर्ट हो गया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन तब तक पोस्ट की जानकारी समुदाय विशेष के लोगों को हो गई थी और वह बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए थे। हालांकि भारी पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद मामला शांत हो गया था।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
मध्य प्रदेश में ऑर्गन ट्रांसप्लांट को बढ़ावा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दिए बड़े संकेत
MP सरकार की ऐतिहासिक सौगात, पुलिस-सेना भर्ती के लिए OBC युवाओं को मिलेगी फ्री कोचिंग; साथ ही मिलेगा स्टाइपेंड
न कोर्ट स्टे, न चॉइस फिलिंग… सिर्फ कोरा आश्वासन! चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों का डीपीआई के सामने प्रदर्शन
इंस्टाग्राम पर चैट के दौरान की थी विवादित टिप्पणी
बताया जा रहा है कि लोहारमंडी निवासी युवक ने रात 10 बजे के आसपास इंस्टाग्राम पर चैट के दौरान धर्म विशेष को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद ही आक्रोश भड़क गया था। पोस्ट की शिकायत के बाद धर्म विशेष के लोगों के एकजुट होने की खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।
बाजार बंद करा पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
बुरहानपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के इकबाल चौक पर समुदाय विशेष के लोगों की भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने तुरंत बाजार बंद करा दिया। इसके बाद लोगों से शांत रहने की अपील की गई। हालांकि हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इलाके में एहतियातन भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। एसपी और कलेक्टर ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
