रीवा के शिल्पी प्लाजा में सरेराह गुंडागर्दी; मामूली कार टक्कर के बाद बेल्टों से दो युवकों को बेरहमी से पीटा
Road Rage Incident In Rewa: रीवा के शिल्पी प्लाजा में मामूली कार टक्कर पर विवाद, आधा दर्जन युवकों ने कार सवारों को बेल्टों से पीटा, गाड़ी में भी की तोड़फोड़, सिविल लाइन थाने में केस दर्ज।
- Reported By: अर्पित पाण्डेय | Edited By: सजल रघुवंशी
रीवा रोड रेज वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rewa Shilpi Plaza Road Rage Incident: रीवा के व्यस्त शिल्पी प्लाजा क्षेत्र में मामूली कार टक्कर को लेकर हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आधा दर्जन से अधिक युवकों ने मिलकर कार सवार दो युवकों के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने बेल्टों और हाथ-पैरों से पीड़ितों को बेरहमी से पीटा तथा उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिल्पी प्लाजा के पास दो कारों के बीच हल्की टक्कर हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ।
सरेराह मारपीट शुरू, वीडियो हुआ वायरल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान एक पक्ष के कई युवक मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कार में सवार युवकों को घेर लिया। इसके बाद सरेराह मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में कुछ युवक पीड़ितों को बेल्टों से पीटते और उनकी कार को नुकसान पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन हमलावरों के आक्रामक रवैये के कारण कोई बीच-बचाव नहीं कर सका। काफी देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: सरकारी प्रतिबंध को ठेंगा दिखाते हथाईखेड़ा में हो रहा मछलियों का अवैध शिकार; डैम समिति पर तस्करी के आरोप
आधी रात 20 IAS अफसरों के तबादले; अशोक बर्णवाल के मुख्य सचिव बनने के 24 घंटे बाद हुई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में झमाझम मानसून! भोपाल-इंदौर समेत 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
खंडवा: दिरा सागर डैम ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर; महिला की हुई मौत
पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई शिकायत
मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि मामूली वाहन टक्कर के बाद आरोपियों ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि उनकी कार के शीशे और अन्य हिस्सों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में उन्हें चोटें भी आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: बड़वानी में सीवरेज कंपनी की ‘बेशर्मी’ पर फूटा गुस्सा; कांग्रेस पार्षदों ने कीचड़ के गड्ढे में लगाया पौधा
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल, सरेराह हुई इस गुंडागर्दी की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
