रीवा: बारिश में कीचड़ बना ग्रामीणों का रास्ता, दूसरी जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई गुहार

Collector Public Hearing Rewa: रीवा के पंडोखर गांव में बदहाली की मार, सड़क और नाली न होने से मुख्य रास्ते पर पसरा कीचड़, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ीं मुश्किलें, कलेक्टर जनसुनवाई पहुंचे ग्रामीण।
Rewa villagers complain about muddy roads during rain
बारिश मेंसड़क न होने की वजह से परेशान ग्रामीण(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rural Road Problem Rewa: रीवा जिले की ग्राम पंचायत पंडोखर में सड़क और नाली की बदहाली ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। बारिश शुरू होते ही गांव के मुख्य रास्ते पर पानी जमा हो जाता है और जगह-जगह कीचड़ फैल जाता है।

हालात इतने खराब हैं कि ग्रामीणों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। लंबे समय से बनी इस समस्या के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बच्चों और बुजुर्गों को बारिश में सबसे ज्यादा मुश्किल

बारिश के दिनों में पंडोखर गांव के रास्तों की स्थिति और भी खराब हो जाती है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन बाधित रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ती है। गांव के स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से होकर स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं। कीचड़ और गंदे पानी के बीच से गुजरने के कारण बच्चों को काफी दिक्कत होती है।

पंचायत में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क और नाली निर्माण की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच से कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत स्तर पर बार-बार शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई। लंबे समय से परेशानी झेल रहे ग्रामीणों ने अब प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

Rewa villagers complain about muddy roads during rain
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, MP में साइंस-टेक्नोलॉजी पर 5 साल में 492 करोड़ से ज्यादा खर्च करेगी सरकार

दूसरी जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई गुहार

पंचायत स्तर पर सुनवाई नहीं होने के बाद ग्रामीण लगातार दूसरी जनसुनवाई में रीवा कलेक्टर के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने सड़क और नाली निर्माण की मांग रखते हुए प्रशासन से जल्द मौके का निरीक्षण कराने की गुहार लगाई। उनका कहना है कि यदि सड़क और नाली का स्थायी निर्माण हो जाए तो बारिश के दौरान होने वाले जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिल सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर आवागमन की व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com