रीवा में शासकीय शव वाहन से बकरी चोरी का सनसनीखेज मामला, चालक समेत आरोपी गिरफ्तार
Goat Theft Arrest: रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र में शासकीय शव वाहन से बकरियों की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने शव वाहन चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।
- Reported By: अर्पित पाण्डेय | Edited By: प्रीतेश जैन
शव वाहन (फोटो सोर्स- नवभारत)
Rewa Goat Theft Case: रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक शासकीय शव वाहन का दुरुपयोग करते हुए बकरियों की चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव वाहन चालक सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला ग्राम पोखरा का है, जहां बीते 28 मई को 6 बकरियों की चोरी की शिकायत गुढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान ग्रामीणों से मिली जानकारी में सामने आया कि रात के समय एक एम्बुलेंस या शव वाहन जैसा दिखने वाला वाहन गांव में आया था और उसमें से कुछ लोगों ने बकरियों को उठाकर वाहन में भर लिया।
आरोपियों का पीछा किया
बताया गया कि उस समय घर के सदस्य अंदर सो रहे थे और बकरियां घर के बाहर बंधी हुई थीं। चोरी के दौरान आहट होने पर परिजनों ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी बकरियों सहित वाहन लेकर फरार होने में सफल रहे।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: आज समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह को कोर्ट में पेश करेगी CBI, दोनों ने आरोपों को नकारा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- जनता के सवाल पूछना मेरा कर्तव्य
सिवनी में दर्दनाक हादसा: कुआं धंसने से मां-बेटी की मौत, 12 घंटे बाद मलबे से निकाले गए शव, बुजुर्ग महिला घायल
जन्मदिन की पार्टी में विवाद के बाद की चाकूबाजी, हत्या के प्रयास के तीन आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार
शव वाहन से चोरी की वारदात
रीवा पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी की इस वारदात में रीवा के संजय गांधी अस्पताल से जुड़े शासकीय शव वाहन का उपयोग किया गया था। वाहन चालक राजेश मिश्रा का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है।
ये भी पढ़ें : MP Weather Update: नौतपा के आखिरी दिन भी बदला रहेगा मौसम, 45 जिलों में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि के आसार
अस्पताल प्रशासन को भेजा पत्र
डीएसपी हेडक्वार्टर उदित मिश्रा ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की गई थी। ग्रामीणों से मिली सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि इस गंभीर मामले में शासकीय वाहन के दुरुपयोग को लेकर संबंधित विभाग को भी सूचित किया गया है और CMO तथा संजय गांधी अस्पताल प्रशासन को पत्राचार भेजा गया है।
