सिवनी में दर्दनाक हादसा: कुआं धंसने से मां-बेटी की मौत, 12 घंटे बाद मलबे से निकाले गए शव, बुजुर्ग महिला घायल
Mother Daughter Death Accident: सिवनी जिले के ग्राम दुकली में कुआं धंसने से मां और बेटी की मौत हो गई। 12 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बरामद किए गए, जबकि एक वृद्ध महिला घायल हुई है।
- Reported By: मनीष तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
रेस्क्यू ऑपरेशन (फोटो सोर्स- नवभारत)
Seoni Well Collapse Accident: सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुकली में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की जान चली गई। कुआं धंसने की इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। लगभग 12 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद प्रशासन और बचाव दल ने मलबे में दबे मां-बेटी के शव बरामद किए। घटना में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम दुकली में सोमवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच एक नव-निर्मित कुएं के पास काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुएं की तराई के लिए उसमें मोटर डालकर पानी भरा जा रहा था। इसी दौरान अचानक कुएं की दीवार और उसके आसपास की मिट्टी भरभराकर धंस गई। हादसे के समय वहां मौजूद अनसुइया जंघेला (41 वर्ष) और उनकी 17 वर्षीय बेटी स्वाति जंघेला मलबे में दब गईं।
हादसे में बुजुर्ग महिला घायल
घटना में 75 वर्षीय समनिया बाई जंघेला भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से उन्हें मलबे से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
जन्मदिन की पार्टी में विवाद के बाद की चाकूबाजी, हत्या के प्रयास के तीन आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार
उज्जैन: भस्म आरती में दिव्य स्वरूप में विराजे बाबा महाकाल, अलौकिक श्रृंगार के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु
पुलगांव-अमरावती मार्ग पर एसटी बस और ऑटो में भीषण भिड़ंत, हादसे में सात लोग गंभीर घायल
छतरपुर में मर्डर से सनसनी: युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पत्नी ने थाने जाकर कबूला जुर्म, जांच कर रही पुलिस
घटना स्थल पर पहुंचे आला अधिकारी
हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद बंडोल थाना पुलिस, राजस्व विभाग और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी की।
रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
टीम ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे को हटाया और करीब 12 घंटे बाद मां-बेटी के शव बाहर निकाले। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें : छतरपुर: मोबाइल रिकवरी अभियान में पुलिस को सफलता, चोरी हुए फोन लौटाकर लोगों के चेहरे पर लाई मुस्कान
निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाल ही में निर्मित इस कुएं की मजबूती और निर्माण गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
