जन्मदिन की पार्टी में विवाद के बाद की चाकूबाजी, हत्या के प्रयास के तीन आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार
Indore Birthday Party Case Arrested: इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
- Reported By: अंशुल मुकाती
युवक पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को परदेसीपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार (फोटो सोर्स - नवभारत)
Indore Birthday Party Case Arrested: इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी और गाली-गलौज के बाद तीन लोगों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
जन्मदिन की पार्टी में हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार 31 मई 2026 की रात करीब 11 बजे जनता क्वार्टर निवासी जयेश संकट अपने दोस्तों मंगू और नितिन राव के साथ जन्मदिन मना रहा था। पार्टी के दौरान सभी लोग साथ बैठे थे और शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मंगू सरदार और कालू मराठा के बीच विवाद शुरू हो गया।
चाकू से किया जानलेवा हमला
विवाद बढ़ने पर कालू मराठा और गोल्डी ने मंगू सरदार के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने चाकू से उसके सिर और नाक पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। वहीं विनोद ने भी पीड़ित के साथ हाथापाई की।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन: भस्म आरती में दिव्य स्वरूप में विराजे बाबा महाकाल, अलौकिक श्रृंगार के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु
नागपुर में खूनी रंजिश: महल में गैंगवार की आग फिर भड़की, कुख्यात अपराधी पर जानलेवा हमला
छतरपुर में मर्डर से सनसनी: युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पत्नी ने थाने जाकर कबूला जुर्म, जांच कर रही पुलिस
इंदौर में दूषित पानी को लेकर सियासत, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और कांग्रेस आमने-सामने
पुलिस ने घंटों में दबोचे आरोपी
घटना की सूचना मिलते ही परदेसीपुरा पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 312/2026 दर्ज कर कार्रवाई करते हुए कालू मराठा, गोल्डी उर्फ गुरुविंदर सिंह और विनोद उर्फ पन्नू को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढें: इंदौर में डिस्ट्रिक्ट ड्रोन यूनिट और इंदौर ट्रैफिक साथी एप का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
चाकू बरामद, पुराने अपराध भी दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
