रीवा में अमानक मिठाइयों की शिकायत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, प्रतिष्ठित डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा

Rewa Food Safety News : रीवा में प्रशासन ने प्रतिष्ठित डेयरी पर छापा मारकर अमानक मिठाइयों की जांच की। कुछ मिठाइयों को नष्ट कराया गया और खाद्य विभाग ने जांच के लिए सैंपल लिए।
Rewa Administration Raids Dairy
रीवा में फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई(फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Rewa Dairy Raid : रीवा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए शहर की एक प्रतिष्ठित डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। डेयरी में अमानक और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं होने वाली मिठाइयां बेचे जाने की शिकायत मिलने के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। एसडीएम अमुराग तिवारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया।

एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची टीम ने डेयरी में रखी विभिन्न मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ मिठाइयों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इसके बाद प्रशासन ने संबंधित अमानक मिठाइयों को नष्ट करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों के रखरखाव और गुणवत्ता की भी जांच की गई।

खाद्य विभाग ने लिए सैंपल, जांच के लिए भेजे जाएंगे

छापामार कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने डेयरी से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए हैं। इन नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों के संबंध में अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई तय की जाएगी।

कार्रवाई के बाद डेयरी संचालकों में हड़कंप

शहर की प्रतिष्ठित डेयरी पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों और डेयरी संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति देखी गई। प्रशासनिक टीम की कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रशासन ने साफ किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Rewa Administration Raids Dairy
सागर: पैंट पहना तो अंदर से निकला सांप! मकरोनिया में युवक के उड़े होश, बिस्तर के नीचे जा छिपा नाग

आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

प्रशासन का कहना है कि आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट, अमानक सामग्री की बिक्री या गुणवत्ता मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खाद्य विभाग की सैंपल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com