रक्षाबंधन से पहले इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, गुजरात से आई 350 किलो मिठाई जब्त

Indore Food Raid: राखी के त्यौहार से पहले इंदौर में खाद्य विभाग ने बड़ी कारवाई करते हुए 350 किलो मिठाई को जब्त किया है। यह मिठाई गुजरात से इंदौर के बाजारों में बिकने के लिए आई थी।
Food safety officials seize 350 kg of sweets
मिठाई जब्त करने की कारवाई करते अधिकारीफोटो सोर्स - नवभारत
Published on
Updated on

Sweets Seized in Indore: इंदौर में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत 26 अगस्त को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम ने हवा बंगला रोड स्थित मां भुवनेश्वरी एंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन और अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार के नेतृत्व में की गई।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर गुजरात स्थित श्री गोविंद स्वीट्स की 10-10 किलोग्राम की कंपनी पैकिंग में मिठाई मिली। जांच में सामने आया कि इन पैकेटों को खोलकर मिठाई को पेड़े के आकार में तैयार किया जा रहा था और फिर ट्रांसपेरेंट डिब्बों में पैक कर बिना आवश्यक डिक्लेरेशन के बेचा जा रहा था।

मिठाई में वेजिटेबल फैट का इस्तेमाल

शुरुआती जांच में मिठाई में मिल्क सॉलिड के साथ वेजिटेबल फैट का इस्तेमाल पाया गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके से मिठाई के चार नमूने जांच के लिए लिए। वहीं करीब 350 किलोग्राम मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये है, को जांच रिपोर्ट आने तक जब्त कर लिया गया।

अन्य प्रतिष्ठानों से भी लिए गए सैंपल

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने जैन नमकीन, विजय नगर से अलग-अलग प्रकार के नमकीन के छह नमूने लिए। वहीं दिव्यराक कॉलोनी स्थित गोकुल प्रोडक्ट सप्लायर से मिठाई के तीन नमूने जांच के लिए लिए गए।इसके अलावा भगत सिंह नगर स्थित मेसर्स श्री कृष्णा दूध दही भंडार का भी निरीक्षण किया गया। यहां विक्रेता से मावा और मावा कतली के नमूने लिए गए।

रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई

सभी नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और संबंधित नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Food safety officials seize 350 kg of sweets
विजय शाह मामले में जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, MP के पूरे मंत्रिमंडल को बर्खास्त करने की मांग

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान मिठाई, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com