MP News: रतलाम के सर्राफा बाजार में डकैती करने आए पारदी गिरफ्तार; 6 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा
Pardi Arrest In Ratlam: रतलाम में चोरी की बड़ी वारदात नाकाम, चांदनी चौक सराफा बाजार में डकैती की योजना बना रही अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 शातिर बदमाश घातक हथियारों के साथ गिरफ्तार।
- Reported By: देवेन्द्र मोर्य | Edited By: सजल रघुवंशी
रतलाम में चोरी की वारदात नाकाम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ratlam Pardi Gang Arrest: रतलाम पुलिस ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी शहर के चांदनी चौक सराफा बाजार में किसी बड़ी ज्वेलर्स दुकान में डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से धारदार हथियार और चोरी-नकबजनी में इस्तेमाल होने वाले कई औजार बरामद किए हैं। वहीं गैंग की मदद करने वाला रतलाम का एक स्थानीय बदमाश मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस को शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंचपीर दरगाह और नई ईदगाह के पास उंकाला रोड क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग हथियारों के साथ बैठे हुए हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि वे सराफा बाजार में डकैती की तैयारी कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही एक्शन मोड में आई पुलिस
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से तलवार, फालिया, गुप्ती, टॉमी, गुलेल, हाइड्रोलिक कटर, पेचकस, पाना और अन्य औजार बरामद किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर: सब राहुल गांधी के इशारे पर हुआ…पप्पू यादव की हिंदू विरोधी एक्टिंग से भड़का बजरंग दल; किया प्रदर्शन
मुरैना: शराब ठेकेदार और आबकारी अधिकारियों के कथित ऑडियो-वीडियो वायरल, विभाग पर घूसखोरी के आरोप
सिस्टम की बड़ी लापरवाही..पन्ना में बारिश में बर्बाद हुआ लाखों का अनाज, खुले में सड़ रहा हजारों क्विंटल धान
सागर: जंगल में मिला रहस्यमयी खजाना? राजा बाबा दरबार में सोना, गहने और प्राचीन मूर्तियों की चर्चा से उमड़ी भीड़
रायसेन, अशोकनगर और गुना से जुड़े हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैलाश मोंगिया, मेहरसिंह उर्फ नेहरिया, नामेश उर्फ सोल्जर, प्रभात उर्फ चेतन, निखिल और वजूद उर्फ अंगद के रूप में हुई है। इनमें अधिकांश आरोपी रायसेन और अशोकनगर जिले के पारदी समुदाय से जुड़े हैं, जबकि एक आरोपी का संबंध गुना और उज्जैन क्षेत्र से है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, नकबजनी और डकैती जैसी गंभीर वारदातें शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
फरार इनामी आरोपी भी गिरफ्त में, स्थानीय साथी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रभात उर्फ चेतन नेपानगर (बुरहानपुर) में हुई एक बड़ी डकैती का फरार और इनामी आरोपी भी है। उसके खिलाफ गिरफ्तारी और स्थायी वारंट भी जारी थे। जांच में यह भी पता चला है कि गैंग पिछले तीन-चार दिनों से रतलाम और आसपास के ग्रामीण इलाकों में घूमकर रेकी कर रही थी।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के बाद MP की राजनीति में पोस्टर वॉर, दिग्विजय सिंह को बताया वरिष्ठ बयानवीर; BJP ने झाड़ा पलड़ा
वहीं सराफा बाजार की रेकी करने वाला रतलाम निवासी दिनेश हांडा पुलिस कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का मानना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से शहर में एक बड़ी डकैती की घटना टल गई और सराफा कारोबारियों को संभावित नुकसान से बचा लिया गया।
