Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रतलाम: नाबालिग का पीछा करने वाले युवक ने तलवार दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, वायरल हुआ वीडियो

Minor Girl Stalking Case: जावरा में नाबालिग लड़की का पीछा करने वाले युवक ने परिजनों को तलवार दिखाकर धमकाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

  • Reported By: देवेन्द्र मोर्य | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 30, 2026 | 09:02 AM

तलवार लहराता आरोपी (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Ratlam Jaora Sword Viral Video: रतलाम जिले के जावरा शहर में एक युवक द्वारा तलवार लहराकर धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि युवक लंबे समय से एक नाबालिग लड़की का पीछा कर रहा था।

जानकारी के अनुसार जावरा के हाथीखाना क्षेत्र में रहने वाला आरोपी खालिद पिछले करीब डेढ़ साल से एक नाबालिग लड़की का बाइक से पीछा करता था। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने बात मानने के बजाय आक्रामक रुख अपना लिया।

तलवार दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

आरोप है कि खालिद तलवार लेकर हाथीखाना इलाके में पहुंचा और लड़की के परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान उसने खुलेआम तलवार लहराई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

बारिश में भी भरें जायेंगे सड़कों के गड्ढे: नई रोड रिपेयर तकनीक का लाइव ट्रायल, 3 घंटे में सड़क होगी चालू

जबलपुर EOW की बड़ी कार्रवाई: बिजली कंपनी के दो अफसर 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगी थी घूस

LG कंपनी में नौकरी का झांसा, जबलपुर के 45 ITI छात्रों से 6-6 हजार की वसूली, पैसे और जॉब नहीं मिलने पर प्रदर्शन

इंदौर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, आरोपी के ठिकाने से ड्रग्स, कैश और कारतूस बरामद

पिता ने छीनी तलवार, टली बड़ी वारदात

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति, जो आरोपी से तलवार छीन रहा है, वह उसका पिता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पिता मौके पर नहीं पहुंचते तो आरोपी किसी पर हमला भी कर सकता था। जावरा शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी खालिद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी और उसके भाई फिरोज के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : जबलपुर EOW की बड़ी कार्रवाई: बिजली कंपनी के दो अफसर 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगी थी घूस

स्थानीय लोगों ने भी लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी अक्सर तेज रफ्तार बाइक चलाता था और टोकने पर विवाद व मारपीट करता था। उसकी दबंगई के कारण लोग पुलिस में शिकायत करने से भी डरते थे। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

Ratlam jaora sword viral video minor girl stalking accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 09:02 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Ratlam News
  • Social Media
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.