जबलपुर EOW की बड़ी कार्रवाई: बिजली कंपनी के दो अफसर 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगी थी घूस
MP Electricity Department Bribe: जबलपुर में EOW ने बिजली कंपनी के दो अधिकारियों को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ठेकेदार के 10 लाख के बिल को पास करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
EOW की कार्रवाई (फोटो सोर्स- नवभारत)
Jabalpur EOW Bribery Case: जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई शक्ति भवन स्थित मुख्यालय में की गई, जहां अतिरिक्त मुख्य अभियंता और कार्यपालन यंत्री को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार कटनी जिले के ठेकेदार अशोक कुमार द्विवेदी ने बहोरीबंद तहसील में जूनियर इंजीनियर कार्यालय भवन का निर्माण कराया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उन्होंने करीब 10 लाख रुपये के बिल के भुगतान के लिए आवेदन किया। आरोप है कि बिल पास करने के एवज में अधिकारियों ने रिश्वत की मांग की।
दो अधिकारियों ने अलग-अलग मांगी रकम
शिकायत के मुताबिक अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रहलाद मर्सकोले ने 30 हजार रुपये, जबकि कार्यपालन यंत्री ने 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। लगातार हो रही मांग से परेशान होकर ठेकेदार ने पूरे मामले की शिकायत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से की। EOW ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत ठेकेदार को रासायनिक पाउडर लगे नोट देकर अधिकारियों के पास भेजा गया। दोनों अधिकारियों ने रिश्वत लेने के लिए उसे शक्ति भवन स्थित अपने कार्यालय बुलाया।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में भी भरें जायेंगे सड़कों के गड्ढे: नई रोड रिपेयर तकनीक का लाइव ट्रायल, 3 घंटे में सड़क होगी चालू
LG कंपनी में नौकरी का झांसा, जबलपुर के 45 ITI छात्रों से 6-6 हजार की वसूली, पैसे और जॉब नहीं मिलने पर प्रदर्शन
इंदौर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, आरोपी के ठिकाने से ड्रग्स, कैश और कारतूस बरामद
MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 50 जिलों में आंधी-वर्षा की चेतावनी
ये भी पढ़ें : LG कंपनी में नौकरी का झांसा, जबलपुर के 45 ITI छात्रों से 6-6 हजार की वसूली, पैसे और जॉब नहीं मिलने पर प्रदर्शन
रिश्वत लेते ही टीम ने दबोचा
कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने 10 हजार रुपये और कार्यपालन यंत्री ने 15 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले लिए। जैसे ही रकम का लेन-देन हुआ, पहले से मौजूद EOW की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। EOW ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है और रिश्वत मांगने से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
