Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘डेथ कॉरिडोर’ पर एक और हादसा, ट्रॉले से टक्कर के बाद कार में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर

Delhi Mumbai Expressway Accident: रतलाम में तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई है। ट्रॉले से टकराने के बाद कार में आग लग गई। आग लगने से ड्राइवर जिंदा जल गया है। घायल पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती हैं।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 06, 2026 | 10:26 AM

दुर्घटनाग्रस्त कार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ratlam Car Accident News: रतलाम में एक तेज रफ्तार कार ट्रॉले में जा घुसी। हादसे के बाद कार में आग लग गई, जिससे ड्राइवर जिंदा जल गया। कार में सवार पिता-बेटी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये हादसा दिल्ली-मुंबई लेन एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय तिशा अपने पिता नरेंद्र (48 साल) और ड्राइवर रोहित (28 साल) के साथ कार से रतलाम जा रही थी, जहां उसका CA का एग्जाम था, लेकिन रास्ते में ही एक्सीडेंट हो गया। ट्रॉले से टकराने के बाद कार में आग लग गई।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

आग लगने के बाद ड्राइवर कार में फंस गया, जिसके चलते उसे बाहर नहीं निकाला जा सका और वह जिंदा ही जल गया, जबकि कार में सवार पिता और बेटी को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। इधर पुलिस ने ट्रॉले को जब्त कर शिवगढ़ थाने में रखवाया है।

सम्बंधित ख़बरें

फिर बिगड़े BJP विधायक प्रीतम लोधी के बोल, कांग्रेस पर कहा- इनका काम सिर्फ भौंकना

जबलपुर क्रूज हादसे पर कोर्ट का बड़ा एक्शन: लापरवाह ड्राइवर पर दर्ज होगी FIR; पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

बागेश्वर धाम में मनमानी पर लगाम, श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उठाये यह कदम

जब ‘नायक’ के अनिल कपूर की तरह सीएम मोहन यादव पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, उज्जैन के वेयरहाउस को दिया बड़ा आदेश

ये भी पढ़ें : MP के सबसे लंबे फ्लाईओवर का गिरने लगा प्लास्टर, बाल-बाल बची राहगीरों की जान, PWD ने शुरू की जांच

‘डेथ कॉरिडोर’ पर 3 साल में 60 लोगों की मौत

लगातार हो रहे हादसों के चलते दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे को ‘डेथ कॉरिडोर’ भी कहा जाने लगा है, क्योंकि इस एक्सप्रेस-वे पर बीते 3 साल में 922 हादसे हो चुके हैं, जिनमें 60 लोगों की मौत हुई है। इस हादसे से पहले 14 नवंबर 2025 को मुंबई जा रही एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर माही नदी पर बने ब्रिज से 50 फीट नीचे जा गिरी थी। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Ratlam car accident delhi mumbai expressway driver burnt alive trolley collision

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2026 | 10:26 AM

Topics:  

  • Accident
  • Car Accident
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.