Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में बदला प्रसाद का स्वाद, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगा दक्षिण भारतीय भोजन

Ujjain Mahakal Temple : महाकालेश्वर मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब सप्ताह में दो दिन दक्षिण भारतीय भोजन प्रसाद के रूप में मिलेगा। 'रस संगमम् – एक भारत, अनेक परंपराएं' के तहत इडली, सांभर और पोंगल मिलेगा।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 29, 2026 | 09:09 AM

महाकाल मंदिर के प्रसाद में मिलेगी इडली-सांभर (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Mahakal Annakshetra South Indian Prasad : उज्जैन के  विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब प्रसाद के रूप में भारत की विविध पाक परंपराओं का भी स्वाद मिलेगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने अन्नक्षेत्र में श्रद्धालुओं को परोसे जाने वाले निःशुल्क भोजन में बदलाव करते हुए दक्षिण भारतीय व्यंजनों को शामिल किया है। यह पहल “रस संगमम् – एक भारत, अनेक परंपराएँ” अभियान के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को भारत की सांस्कृतिक और पाक विविधता से जोड़ना है।

नई व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक मंगलवार को श्रद्धालुओं को इडली या वड़ा, सांभर, स्टीम चावल, पोंगल और मौसमी सब्जी प्रसाद के रूप में परोसी जाएगी। वहीं शुक्रवार को पुलिहोरा, पायसम, रसम, स्टीम चावल और मौसमी सब्जी का प्रसाद मिलेगा। मंदिर प्रशासन का मानना है कि यह बदलाव श्रद्धालुओं के लिए एक नया और विशेष अनुभव साबित होगा।

‘रस संगमम्’ अभियान से जुड़ेगी देश की विविध संस्कृति

मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल भोजन के मेन्यू में बदलाव करना नहीं है, बल्कि भारत की समृद्ध पाक-संस्कृति को श्रद्धालुओं तक पहुंचाना भी है। महाकाल मंदिर में देश के हर कोने से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में अन्नक्षेत्र के माध्यम से उन्हें अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखाने के साथ-साथ “विविधता में एकता” का संदेश भी दिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

रीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में दिल्ली जैसा नजारा:किसानों के लिए युवाओं ने किया भोजन-पानी का इंतजाम, सड़क पर मच्छरदानी में सोए किसान

भोपाल में किसानों का हल्लाबोल: 55 जिलों से हजारों किसान-महिलाएं करेंगे कूच, 100% मूंग खरीदी तक आंदोलन जारी

मूंग खरीदी पर सरकार का बड़ा कदम: कृषि मंत्री ने किसानों से मिलकर दिया भरोसा, केंद्र से लक्ष्य बढ़ाने की अपील

राष्ट्रीय एकात्मता का संदेश देगा अन्नक्षेत्र

मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि यह पहल केवल भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय एकात्मता, सांस्कृतिक समरसता और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। प्रसाद के माध्यम से श्रद्धालु भारत के विभिन्न क्षेत्रों की परंपराओं और खान-पान की संस्कृति से भी परिचित होंगे।

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के बदले कलेक्टर

श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव

महाकाल मंदिर का निःशुल्क अन्नक्षेत्र प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को भोजन कराता है। दक्षिण भारतीय व्यंजनों को शामिल किए जाने से अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ देश की विविध खाद्य परंपराओं का भी आनंद मिलेगा। मंदिर समिति को उम्मीद है कि यह पहल श्रद्धालुओं के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत करेगी तथा महाकाल की नगरी में आने वाले भक्तों के लिए यह एक यादगार अनुभव बनेगी।

Mahakal annakshetra south indian prasad ras sangamam ujjain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 09:09 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Mahakal Temple
  • Ujjain News
  • Ujjain Temple

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.