राजगढ़: पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक, 12 लोग झुलसे
Pachore Petrol Pump Fire: राजगढ़ के पचोर स्थित पेट्रोल पंप में भीषण आग लग गई। हादसे में कई वाहन जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में आने से 12 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है।
- Written By: प्रीतेश जैन
पेट्रोल पंप में आग (फोटो सोर्स- नवभारत)
Rajgarh Fire News: राजगढ़ के पचोर में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के बीच स्थित चुन्नालाल-मुन्नालाल भारत पेट्रोल पंप पर अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में 12 लोग झुलस गए, जबकि 12 मोटरसाइकिलें और एक पेट्रोल टैंकर जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब 8:30 बजे की है। उस समय पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक सवार पेट्रोल भरवाने के बाद बाहर निकल रहा था, तभी उसकी बाइक में अचानक आग लग गई।
तेजी से फैली आग, संभलने का मौका नहीं मिला
घबराहट में युवक बाइक छोड़कर भाग गया और आग लगी बाइक लुढ़कते हुए पास खड़े पेट्रोल टैंकर तक पहुंच गई। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास खड़ी अन्य बाइकें भी उसकी चपेट में आ गईं। कुछ ही सेकंड में पेट्रोल पंप आग की लपटों और धुएं से घिर गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों ने अपनी गाड़ियां हटाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।
सम्बंधित ख़बरें
भ्रष्टाचार और कुपोषण पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
इंदौर के बस डिपो में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं 5 बसें, देखें VIDEO
MP Government School NEET JEE Coaching: ‘सुपर 100’ से आगे निकली एमपी सरकार, छात्रों को मिलेगा ये मौका
Cheetah State Madhya Pradesh: MP बना ‘चीता स्टेट’: कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोड़ी गईं दो और मादा चीते
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
घटना के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर के तत्कालीन एसपी राजेश चंदेल समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती और लूट का केस दर्ज, जानें क्या है मामला?
हादसे में 12 लोग झुलसे
हादसे में पुरानी पचोर निवासी बलराम पिता कपिल गुर्जर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जबकि अन्य 11 लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को पचोर, शाजापुर और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
