‘सुबह बिना नाश्ते के ही निकल गए’, लापता कपल मामले में एक और खुलासा, गाइड ने बताया तीन संदिग्ध…
मध्यप्रदेश के कपल राजा-सोनम 22 मई को शिप्रा होम स्टे में एक गाइड के संग पहुंचे थे। कमरा लिया, किराया तय किया और लिविंग रूट ब्रिज घूमने निकल गए। मालकिन ने बताया कि वे लोग शाम को अंधेरा होने पर लौटे थे।
- Written By: सौरभ शर्मा
मध्यप्रदेश के इंदौर का कपल केस में एक और खुलासा (फोटो- सोशल मीडिया)
इंदौर/इंफाल: राजा और सोनम रघुवंशी की शिलांग यात्रा अब रहस्य और शक के घेरे में है। मेघालय के ‘शिप्रा होमस्टे’ की मालकिन के मुताबिक, कपल ने 22 मई को वहां चेक-इन किया था और अगली सुबह बिना ब्रेकफास्ट किए ही निकल गए थे। उस वक्त कोई अजीब बात नज़र नहीं आई, लेकिन 25 मई को जब एक खबर सामने आई, तब उन्हें एहसास हुआ कि यही मेहमान अब लापता हैं। इस बीच एक टूरिस्ट गाइड का भी चौंकाने वाला बयान सामने आया है, जिसने दावा किया है कि कपल के साथ तीन संदिग्ध लोग भी मौजूद थे।
गाइड ने बताया कि 23 मई को उसने कपल को तीन अंजान लोगों के साथ देखा था, जो मावलखियात की ओर सीढ़ियां चढ़ते हुए जा रहे थे। बाद में कपल की स्कूटी कई किलोमीटर दूर लावारिस मिली, जिसमें चाबी भी लगी थी। वहीं परिवार प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहा है और अब यह मामला जांच एजेंसियों की निगरानी में आ गया है। सोनम के भाई का दावा है कि उनकी बहन जिंदा है, लेकिन प्रशासन ने उम्मीद छोड़ दी है।
होमस्टे में ठहरने की कहानी
22 मई की शाम राजा और सोनम एक गाइड के साथ शिलांग के शिप्रा होमस्टे पहुंचे थे। वहां की मालकिन ने बताया कि कपल ने एक कमरा लिया, किराया तय किया और फिर लिविंग रूट ब्रिज घूमने निकल गए। रात को लौटने पर उन्होंने खाना खाया और सुबह बिना नाश्ता किए निकलने की बात कही। चेकआउट के वक्त उन्होंने कहा कि रास्ता याद है और फिर दोनों चले गए। मालकिन ने यह भी बताया कि सोनम के पास सिर्फ एक छोटा बैग था और किसी तरह का कोई विवाद दोनों के बीच नहीं देखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में जाम से एक्शन मोड में प्रशासन, मुसाखेड़ी ओव्हरब्रिज पर पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा
बारिश, हवा और वाइल्ड लाइफ का रियल फील, इंदौर जू का अत्याधुनिक थिएटर तैयार
‘सड़क बनेगी या सांस थमेगी’, रोड की मांग को लेकर युवक की सांसद कार्यालय तक दंडवत यात्रा, अन्न-जल त्यागा
MP कैबिनेट के बड़े फैसले: सरदार सरोवर समझौते से लेकर स्कूटी योजना और नए डेटा सेंटर तक कई प्रस्तावों को मंजूरी
एक गिरफ्तारी…और फिर सुलगा मणिपुर! जानें कौन है ये नेता जिसकी वजह से फिर सड़कों पर लौटी आग
गाइड का खुलासा और संदिग्ध लोग
एक गाइड ने दावा किया कि कपल के साथ 23 मई को तीन और व्यक्ति थे, जो हिंदी में बात कर रहे थे। गाइड के मुताबिक, चारों पुरुष आगे-आगे चल रहे थे और महिला पीछे थी। बाद में उसी इलाके से कपल की स्कूटी लावारिस हालत में मिली। गाइड ने बताया कि कपल ने उसे गाइड के तौर पर नहीं चुना था, बल्कि एक अन्य शख्स वानसाई के साथ गए थे। अब इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है और जांच एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं।
