- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Raja Raghuwanshi Murder Evidence From Nala Pistol Sonam Case
राजा रघुवंशी केस: नाले से हथियार मिले, अब इस चीज की खोज… पुलिस जांच में नया मोड
राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। SIT ने सबूतों के तौर पर इंदौर से पिस्टल, कारतूस, दो मैगजीन और 50 हजार रुपये बरामद किए, पुलिस को सोनम पर गहने ले जाने का भी शक है।
- Written By: सौरभ शर्मा

राजा रघुवंशी केस में सबूतों के लिए नाले में उतरी पुलिस (फोटो- सोशल मीडिया)
इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। इंदौर के इंडस्ट्री हाउस इलाके के पीछे एक नाले से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल, दो मैगजीन और दो कारतूस बरामद कर लिए हैं। साथ ही, घटनास्थल से जुड़ा एक बैग भी मिला है जिसमें से 50 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। अब पुलिस की नजर उन गहनों पर है जो सोनम हनीमून पर अपने साथ मेघालय ले गई थी।
पूरे ऑपरेशन की निगरानी मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक कर रहे हैं। उनके अनुसार, यह कार्रवाई आरोपी प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स की निशानदेही पर की गई। सिलोम को पूछताछ के बाद बुधवार को घटनास्थल लाया गया, जहां इंदौर क्राइम ब्रांच की मदद से सबूतों की बरामदगी की गई।
सबूतों के पीछे नाले में उतरी पुलिस
इंदौर के इंडस्ट्री हाउस क्षेत्र में एक नाले से बरामद किए गए बैग में 32 बोर की देसी पिस्टल, दो मैगजीन और कारतूस मिले हैं। ये वही बैग है जो पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद घटनास्थल से हटाया गया था। जांच में सामने आया कि बैग को जला कर सड़क किनारे फेंकने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसमें मौजूद नकदी सुरक्षित बच गई। इसी पैसे को सिलोम की कार से बरामद किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
इंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को उसके फ्लैट तक भी ले गई, जहां से एमपी09डब्ल्यूजी नंबर की कार से 50 हजार रुपये जब्त किए गए। पुलिस का दावा है कि ये रुपये राजा रघुवंशी के लैपटॉप बैग में रखे थे, जिसे घटना के बाद गायब कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: भोपाल में BJP का अनोखा विरोध, बनाई आपातकाल जेल, दिखाया इंदिरा शासन का स्वरूप
सोनम के गहनों की तलाश और तीन गिरफ्तारियां
अब पुलिस की अगली कोशिश उन गहनों की बरामदगी है, जो सोनम हनीमून के दौरान साथ लेकर गई थी और राजा की हत्या के बाद इंदौर वापस ले आई। इसी केस में तीन लोगों को सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स, सिक्योरिटी गार्ड बलवीर और फ्लैट मालिक लोकेंद्र तोमर। इन तीनों को जल्द ही शिलॉन्ग की अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इन्हें रिमांड पर लेकर और जानकारी जुटाना चाहती है।
Raja raghuwanshi murder evidence from nala pistol sonam case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMकावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
May 18, 2026 | 06:57 PM100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
May 18, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














