-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Rahul Gandhi Mp Congress Office Visit Organization Srujan Bhopal June 2025
भोपाल से MP कांग्रेस में नई जान फूंकेंगे राहुल, 10 साल बाद पीसीसी में हलचल; गांधी की मौजूदगी में बदलेगा सियासी गणित
- Written By: सौरभ शर्मा
राहुल गांधी 3 जून को भोपाल आकर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। राहुल के कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

राहुल के दौरे को लेकर भोपाल पीसीसी कार्यालय में हलचल तेज (फोटो- सोशल मीडिया)
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को नई दिशा देने और संगठन को दोबारा मजबूती देने के उद्देश्य से राहुल गांधी 3 जून को भोपाल का दौरा करने जा रहे हैं। करीब एक दशक बाद वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वे वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत भी की जाएगी, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर फिर से सक्रिय किया जा सके। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं और पूरे कार्यक्रम के दौरान भोपाल में कांग्रेस की राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर रहने वाली हैं।
राहुल गांधी की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी होगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और रविंद्र भवन समेत सभी कार्यक्रम स्थलों पर करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा आयोजन स्थलों की पहले से जांच और निगरानी की जा चुकी है। राहुल के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, और पार्टी इस मौके को संगठनात्मक मजबूती में बदलने की पूरी तैयारी में है।
भोपाल दौरे में राहुल गांधी का व्यस्त कार्यक्रम
राहुल गांधी का भोपाल दौरा कई महत्वपूर्ण बैठकों से भरा होगा। सुबह 11 बजे वे कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश नेताओं के साथ राजनीतिक मामलों की बैठक करेंगे, जिसमें राज्य की मौजूदा स्थिति और पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी। दोपहर 12 बजे वे सांसदों और विधायकों से संवाद करेंगे। इसके बाद 12:30 बजे पार्टी पर्यवेक्षकों और नव नियुक्त प्रभारियों की बैठक होगी। दौरे का अंतिम सत्र दोपहर 2:30 बजे रविंद्र भवन में जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के अभिवेशन के रूप में होगा, जिसमें संगठन को मजबूती देने की दिशा तय की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
टीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
सागर में कट्टे के साथ घूम रहा था युवक, मकरोनिया पुलिस ने दबोचा; बड़ी वारदात की आशंका टली
दमोह: 30 रुपए के विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार; अतुल को इसलिए उतारा था मौत के घाट
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
यह भी पढ़ें: IPS रचिता जुयाल ने छोड़ी वर्दी: इस्तीफे की वजह निजी कारण बताया, कहा- सब कुछ प्लानिंग से किया
कड़ी सुरक्षा में होगा पूरा कार्यक्रम
राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व है। उनके कार्यक्रम के लिए 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सोमवार को कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा की अंतिम समीक्षा की गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी होगी ताकि कोई अनहोनी न हो। कांग्रेस कार्यालय से लेकर रविंद्र भवन तक पूरी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है, जिससे दौरे को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफल बनाया जा सके।
Rahul gandhi mp congress office visit organization srujan bhopal june 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM












