-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Pm Narendra Modi Will Lay The Foundation Stone Of Cancer Hospital In Bageshwar Dham Today
PM Modi: आज बाबा बागेश्वर धाम जाएंगे पीएम मोदी, कैंसर अस्पताल की रखेंगे नींव
- Written By: मनोज आर्या
बागेश्वर धाम के पास कैंसर अस्पताल की नींव रखी जाएगी। इसके भूमि पूजन के लिए बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खुद पीएम मोदी को आमंत्रण दिया है।

पीएम मोदी, फोटो - मीडिया गैलरी
भोपाल: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से पहले मध्य प्रदेश के साथ देश को भी राहत भरी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आज रविवार को जिले के बागेश्वर धाम के पास कैंसर अस्पताल की नींव रखी जाएगी। इसके भूमि पूजन के लिए बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खुद पीएम मोदी को आमंत्रण दिया। सबसे पहले बता दें कि कैंसर हॉस्पिटल के भूमिपूजन के कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई है। यहां 3 लाख वर्ग स्क्वायर फीट में टैंट लगाया गया है। 6-7 जगह पर पार्किंग, तो 20 जगह पानी की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में आने-जाने वालों के लिए 4 मुख्य दरवाजों से एंट्री की व्यवस्था की गई है।
धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि यहां करीब 80 हजार से एक लाख लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। बुंदेलखंड के कैंसर मरीजों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 200 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। यह अस्पताल 25 एकड़ के विशाल क्षेत्र में स्थापित होगा और इसकी शुरुआत 100 बेड की व्यवस्था के साथ होगी। इस अस्पताल का निर्माण चार चरणों में किया जाएगा, जिससे इसे चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा सके।
बुंदेलखंड के 17 जिलों को मिलेगा इस अस्पताल का लाभ
इस अस्पताल का संचालन मेदांता ग्रुप और बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के संयुक्त प्रयासों से किया जाएगा। भविष्य में इसे एक मेडिकल कॉलेज के रूप में भी विकसित किया जाएगा, जिससे न केवल इलाज की सुविधा मिलेगी, बल्कि चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर भी खुलेंगे। यह अस्पताल विशेष रूप से बुंदेलखंड के 17 जिलों के मरीजों के लिए लाभकारी होगा। अब उन्हें इलाज के लिए महानगरों में भटकने की जरूरत नहीं होगी। इससे कैंसर मरीजों को समय पर इलाज मिलने में आसानी होगी और लाखों रुपये खर्च होने की चिंता भी कम होगी। इस पहल से न केवल चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों को भी राहत मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के खिलाफ बोलने वाली नाबालिग पर कार्रवाई खत्म, दिल्ली पुलिस ने क्लोज की FIR
नवभारत संपादकीय: माफी या संदेश? पीएम के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल
नवभारत विशेष: केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलन, इसे लेकर इतनी चिंताएं क्यों हैं?
नशे के खिलाफ देशव्यापी जंग: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अभियान, फडणवीस बोले- सामूहिक प्रयास से बनेगा स्वस्थ भारत
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
गरीबों की सेवा के मंदिर तरह होगा अस्पताल- मोहन यादव
बागेश्वर धाम में बनने जा रहे कैंसर अस्पताल को सीएम मोहन यादव ने एक मंदिर कहा है। सीएम ने कहा कि ये अस्पताल गरीबों की सेवा के मंदिर की तरह होगा। बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री को सहयोग देने की बात कहते हुए सीएम ने कहा कि जब वे कैंसर अस्पताल की बात करते हैं, तो गरीबों की सेवा की बात कर रहे होते हैं। ऐसे में उन्हें सहयोग मिलना चाहिए। बता दें कि इससे पहले सीएम धीरेंद्र शास्त्री को लेकर दिए गए विपक्ष के विवादित बयान का विरोध भी जता चुके हैं।
Pm narendra modi will lay the foundation stone of cancer hospital in bageshwar dham today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर मनपा आयुक्त को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: आदेश के अनुपालन के बाद अवमानना याचिका का निपटारा!
Aug 03, 2026 | 11:57 AMअमरावती: Skill Center में 360 फर्जी छात्रों के नाम पर सरकारी फंड की निकासी, बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़ी
Aug 03, 2026 | 11:56 AMसनातन धर्म पर हमला करोगे तो रिएक्शन होगा ही…! सांसद पप्पू यादव पर हमले पर बोलीं शाइना एनसी
Aug 03, 2026 | 11:55 AMSL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर; अब किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
Aug 03, 2026 | 11:51 AM‘भोजपुरी बवाल’ के पहले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, स्टार के गुस्से ने चौंकाए दर्शक
Aug 03, 2026 | 11:49 AMघुसपैठ रोकने के लिए स्पेन ने समुद्र में खड़ा किया फ्लोटिंग बैरियर, अब तक 72 की मौत; 4 अगस्त को EU की बड़ी बैठक
Aug 03, 2026 | 11:46 AMगोमूत्र पर वैज्ञानिक बोले तो दुनिया में उड़ेगा मजाक! शरद पवार गुट के नेता ने किया प्रियंका गांधी का समर्थन
Aug 03, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














