Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पन्ना में खनिज माफिया का तांडव; गूंगे-बहरे आदिवासी और बुजुर्ग किसान के खेतों को बनाया खदान

Panna Land Encroachment Case: पन्ना के शाहनगर अंतर्गत कचौरी गांव में खनिज माफिया का आतंक, बुजुर्ग और मूक-बधिर आदिवासी की निजी जमीन व श्मशान घाट पर अवैध उत्खनन, जांच में जुटा अमला।

  • Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 22, 2026 | 09:29 PM

सागर में खनिज माफिया का तांडव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Panna Mining Mafia Land Encroachment: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि खनिज माफिया का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब सिर्फ सरकारी जमीन ही नहीं, बल्कि गरीब किसानों की निजी जमीनें भी उनकी गिरफ्त में आती जा रही हैं।

मामला शाहनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम कचौरी का है, जहां एक बुजुर्ग किसान और एक मूक-बधिर आदिवासी किसान की जमीन पर जबरन मुरूम उत्खनन किए जाने के आरोप लगे हैं। पीड़ितों का दावा है कि भारी मशीनों से खेतों की खुदाई कर उनकी उपजाऊ जमीन को गहरे गड्ढों में बदल दिया गया है।

बुजुर्ग की निजी जमीनों पर दबंगों ने किया कब्जा

60 वर्षीय किसान विश्राम बसोर का आरोप है कि उनकी निजी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया और पोकलेन मशीनों से लगातार खुदाई की जा रही है। उनका कहना है कि विरोध करने पर धमकियां भी दी गईं। सबसे दर्दनाक तस्वीर उस मूक-बधिर आदिवासी किसान की बताई जा रही है, जो अपनी पीड़ा शब्दों में बयां नहीं कर सका लेकिन अपने खेत में बने गहरे गड्ढे दिखाकर अपना दर्द जाहिर करता नजर आया। आरोप यह भी है कि माफिया ने गांव के श्मशान घाट को भी नहीं छोड़ा और वहां भी खुदाई कर दी।

सम्बंधित ख़बरें

सागर में बाघ का हमला, चारा लेने गए युवक पर झपट्टा; चीख सुनकर भागा टाइगर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

सीहोर में सिवन नदी सौंदर्यीकरण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा; घटिया पत्थरों और नाममात्र की सीमेंट से हो रहा निर्माण

CM मोहन यादव ने दिए निर्देश; कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

सागर में पैसों के लेन-देन की बात पर युवक का किया मर्डर, दो आरोपी फरार; पुलिस तलाश जारी

प्रसासन और खनिज विभाग को पहले ही मिल चुकी है शिकायत

मामले में यह भी कहा जा रहा है कि जिला प्रशासन और खनिज विभाग को पहले शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं जब मीडिया की टीम मौके पर पहुंची तो कथित तौर पर वहां मौजूद जेसीबी मशीनें और डंपर तेजी से निकलते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: सागर में बाघ का हमला, चारा लेने गए युवक पर झपट्टा; चीख सुनकर भागा टाइगर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

खनिज विभाग के अधिकारियों ने क्या कहा?

हालांकि खनिज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जानकारी मिली है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह केवल अवैध उत्खनन का मामला नहीं, बल्कि गरीब किसानों के अधिकारों और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा बड़ा सवाल भी बन सकता है।

Panna mining mafia accused of turning farmer fields into illegal excavation sites

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 09:29 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.