पन्ना में मौत का कुआं, अजयगढ़ के बीहरपुरवा में धंसी मिट्टी; 5 मजदूरों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत
5 Workers Died In Panna: अजयगढ़ के बीहरपुरवा गांव में बड़ा हादसा हो गया, जहां मनरेगा योजना के तहत बन रहे एक सार्वजनिक सिंचाई कुएं की मिट्टी धसकने से 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।
- Written By: सजल रघुवंशी
पन्ना में 5 मजदूरों की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Panna Ajaygarh Mgnrega Well Accident: पन्ना जिले के अजयगढ़ ब्लॉक के बीहरपुरवा गांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां मनरेगा योजना के तहत बन रहे एक सार्वजनिक सिंचाई कुएं की मिट्टी धसकने से 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर श्रीमती ऊषा परमार तुरंत मौके पर पहुंचीं।
उन्होंने बचाव कार्य (रेस्क्यू ऑपरेशन) का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस संबंध में पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में पांच लोगों कि मौत हुई हे। वह कुएं में खनन कार्य कर रहे थे।
कलेक्टर ऊषा परमार ने की पीड़ित परिवारों से मुलाकात
पन्ना जिले में मनरेगा के तहत कूप निर्माण कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद कलेक्टर ऊषा परमार ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस हादसे में जान गंवाने वाले पांच मजदूरों की पहचान आशीष यादव, राजकुमार यादव, रामपाल यादव, चुन्नू यादव और चुनवाद पाल के रूप में हुई है। प्रशासन ने घटना पर दुख जताते हुए राहत और सहायता संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश भी देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘भोजशाला का सम्मान लौटे…’, शंकराचार्य नरेंद्रानंद का बड़ा बयान; मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाने की कही बात
रीवा पुलिस की नवाबी देख चौक गए लोग, ठेके के सामने खडी हुई डायल 112; सायरन बजते ही शराब की बोतल से खातिरदारी
पन्ना के अजयगढ़ जनपद क्षेत्र में बड़ा हादसा, कुएं में दबे 5 मजदूर, दो की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
MP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी
घटनो को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क
घटना को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और संवेदनशील नजर आ रहा है। कलेक्टर ऊषा परमार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत राशि और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘भोजशाला का सम्मान लौटे…’, शंकराचार्य नरेंद्रानंद का बड़ा बयान; मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाने की कही बात
पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल की जाएगी- प्रशासन
प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के संकेत देते हुए कहा है कि पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल की जाएगी। घटना के बाद प्रशासनिक अमला लगातार मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा है। गौरतलब है कि यह हादसा आज यानी मंगलवार की सुबह 11 बजे हुआ। जिसके बाद प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
