सोनड़ी में खूनी संघर्ष के बाद बंजारा परिवार पर हमला, सूने घर में घुसे 40 बदमाश; जमकर की तोड़फोड़
Neemuch Violence News: नीमच के सोनड़ी गांव में दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर 40 बदमाशों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़ व लाखों की लूट को अंजाम दिया। पीड़ित आनंद चावड़ा ने एसपी से सुरक्षा मांगी है।
- Written By: सजल रघुवंशी
सोनड़ी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Neemuch Sonadi Village Conflict: नीमच जिले की रामपुरा तहसील के ग्राम सोनड़ी में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। गुरुवार को एक पक्ष द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के बाद शुक्रवार को दूसरा पक्ष भी एसपी ऑफिस पहुंचा और जान-माल की सुरक्षा की मांग की। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि गांव के दबंगों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और जानलेवा हमला किया है।
पीड़ित आनंद पिता वकील चावड़ा ने अपनी घायल मां और परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गांव में उनके बड़े पापा की ‘रोड़ी’ को लेकर गोमा बंजारा, दुलीचंद और छगन सहित कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपियों ने उनके परिवार पर पथराव और मारपीट की, जिसमें परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पूरा परिवार रिपोर्ट दर्ज कराने रात करीब साढ़े नौ बजे रामपुरा थाने पहुंचा था।
सूने घर में घुसकर की तोड़फोड़ और लूटपाट
आनंद ने आरोप लगाया कि परिवार के थाने जाने के बाद आरोपियों ने मौके का फायदा उठाया। रात करीब 12 बजे मालखेड़ा निवासी रोड़ीलाल, श्यामलाल, गोपाल सुरावत और वजेसिंह सहित 30 से 40 लोग स्कॉर्पियो और बोलेरो वाहनों में हथियार लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। कूलर, फ्रिज, दरवाजे, खिड़कियां, मोटर साइकिल, ट्रैक्टर और आटा चक्की को नुकसान पहुंचाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
छतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
दतिया उपचुनाव: जातीय बिसात पर BJP और कांग्रेस की महाजंग, 10 प्रमुख जातियों को साधने उतरे दिग्गज
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
पीड़ित परिवार ने लूट के लगाए आरोप
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने तिजोरी तोड़कर उसमें रखे करीब 5 तोला सोने के जेवर, 3 किलो चांदी और दो लाख रुपये नकद भी लूट लिए। इन आरोपों के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों की नाराजगी साफ देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें: सागर-बीना रिफाइनरी में बड़ा हादसा, मजदूर पर गिरा लोहे का गार्टर, साथी मजदूरों ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकियां
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बाद भी एमपी पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आनंद ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को रास्ते में रोककर बंदूक से मारने, फायरिंग करने और घर में जिंदा जलाने जैसी धमकियां दे रहे हैं। परिवार ने एसपी से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें सुरक्षा मिल सके।
