नरसिंहपुर में गेहूं खरीदी केंद्र पर हंगामा, सांसद और किसानों के बीच तीखी बहस, देखें वीडियो
Narsinghpur Wheat Procurement Center: गेहूं खरीदी केंद्र पर सांसद और किसानों के बीच तीखी बहस हो गई। किसानों ने केंद्र की समस्याओं को लेकर सांसद से तीखे सवाल पूछे हैं। सांसद ने संयम बरतने की अपील की।
- Written By: प्रीतेश जैन
सांसद और किसानों के बीच बहस (फोटो सोर्स- नवभारत)
Darshan Singh Choudhary Controversy: नरसिंहपुर के एक गेहूं खरीदी केंद्र पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी और किसानों के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान केंद्र की समस्याओं को लेकर किसानों ने सांसद पर गुस्सा उतार दिया। सांसद ने किसानों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा है कि किसानों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
दरअसल सांसद दर्शन सिंह चौधरी गाडरवारा के पास सालीचौका स्थित विनायक वेयर हाउस के शासकीय गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचे, जहां किसानों की समस्याओं को लेकर अचानक माहौल गरमा गया। सांसद के पहुंचने के दौरान राष्ट्रवादी किसान आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर किसानों का आक्रोश
किसानों ने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्र पर भारी लापरवाही की जा रही है। उनका कहना है कि गेहूं की तुलाई में देरी हो रही है। भुगतान समय पर नहीं मिल रहा और बिल बनाने की प्रक्रिया भी धीमी है, जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
दिल्ली में फिर होगा आंदोलन, अकोला की धरती से किसान नेता राकेश टिकैत ने भरी हुंकार
ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे… PM मोदी से मिले सुखबीर सिंह बादल, तो अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज
दर्शन सिंह बीजेपी सांसद हैं, किसान मोर्चा भी सम्भाल चुके हैं लेकिन हालात ऐसे हैं कि गेहूं खरीदी में नाराज़ किसानों को वो भी नहीं समझा पा रहे हैं, बाकी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है! pic.twitter.com/xQAfmt3r2s — Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) May 6, 2026
सांसद पर आरोप
किसान नेता प्रतीक शर्मा ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने सांसद के सामने समस्याएं रखीं तो उन्होंने कथित तौर पर तीखी भाषा में जवाब दिया और इसे ‘नेतागिरी’ बताया। घटना के दौरान खरीदी केंद्र पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। किसानों और सांसद समर्थकों के बीच बहस बढ़ने से माहौल गरमा गया, हालांकि बाद में स्थिति को संभाल लिया गया।
ये भी पढ़ें : सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा: सीएम मोहन यादव ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 1100 श्रद्धालु करेंगे दर्शन
सांसद ने संयम रखने की अपील की
वहीं, सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किसानों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। सांसद ने कहा कि वे किसानों के साथ खड़े हैं और जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।
