ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे… PM मोदी से मिले सुखबीर सिंह बादल, तो अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज
Arvind Kejriwal On PM Modi And SAD: पीएम मोदी से सुखबीर बादल की मुलाकात के बाद पंजाब में SAD-BJP गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं। केजरीवाल ने तंज कसते हुए दोनों दलों पर निशाना साधा।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
PM मोदी और सुखबीर के मुलाकात पर, केजरीवाल का तंज,(सोर्स-एआई नीर्मित)
Arvind Kejriwal Took Jibe Sukhbir Singh Badal Met PM Modi: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की सियासत में एक बार फिर गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के दोबारा साथ आने की अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं।
हालांकि, अभी तक दोनों दलों की ओर से किसी नए गठबंधन का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। सुखबीर बादल और पीएम मोदी की मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तंज कसा। उन्होंने ‘ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे’ लिखते हुए बीजेपी और अकाली दल के संभावित गठबंधन पर सवाल उठाया।
संसद भवन में PM मोदी से मिले सुखबीर बादल
दरअसल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह बैठक संसद भवन में हुई और करीब 20 मिनट तक चली। मुलाकात के बाद पंजाब में दोनों दलों के बीच संभावित राजनीतिक तालमेल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, बैठक के एजेंडे या गठबंधन को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में BJP फिर अकाली दल से करेगी गठबंधन? सुखबीर बादल की PM मोदी से सीक्रेट मीटिंग, सियासी हलचल तेज!
BJP के कारनामों को सबूतों के साथ वायरल करूंगा, शिंदे गुट के नेता की सीधी चेतावनी, महाराष्ट्र राजनीति में उबाल
बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे, शिक्षकों के ट्रांसफर और चिंतन शिविर पर बड़ा फैसला
संसद इतिहास का दुर्लभ फैसला: ओम बिरला ने जगदंबिका पाल की टिप्पणी पर लिया एक्शन, रिकॉर्ड से हटाया विवादित बयान
केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर कसा तंज
सुखबीर बादल और पीएम नरेंद्र मोदी दोनो की मुलाकात पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, ‘ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे’ और इसके साथ ही बीजेपी-अकाली दल के संभावित गठबंधन पर सवाल उठाया। केजरीवाल ने दोनों दलों पर राजनीतिक आरोप लगाते हुए इसे लेकर निशाना साधा।
ना ना करते प्यार तुम्ही से कर बैठे। तो क्या चन्दा चोर पार्टी और बेअदबी पार्टी का गठबंधन हो रहा है? Sukhbir Singh Badal meets PM Modi at Parliament House; key discussions underway | Punjab – PTC News https://t.co/xlpm2l5UZ8 — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 7, 2026
2020 में कृषि कानूनों पर टूटा था गठबंधन
अकाली दल और बीजेपी लंबे समय तक पंजाब की राजनीति में सहयोगी रहे हैं। दोनों दलों ने राज्य में कई चुनाव साथ लड़े और सरकार भी चलाई। हालांकि, वर्ष 2020 में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध के बीच अकाली दल ने बीजेपी से अपना पुराना गठबंधन खत्म कर दिया था। बाद में किसान आंदोलन के दबाव के बीच केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए थे।
चुनाव से पहले सक्रिय हुई बीजेपी
पंजाब विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी हैं और बीजेपी ने राज्य में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हाल में पंजाब का दौरा कर चुके हैं। जालंधर में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया था। बीजेपी राज्य में अपने संगठन को मजबूत करने और चुनावी आधार बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है।
ये भी पढ़ें- पंजाब में BJP फिर अकाली दल से करेगी गठबंधन? सुखबीर बादल की PM मोदी से सीक्रेट मीटिंग, सियासी हलचल तेज!
अभी गठबंधन पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं
बता दें कि फिलहाल SAD और BJP के बीच गठबंधन को लेकर सिर्फ राजनीतिक अटकलें हैं। प्रधानमंत्री मोदी और सुखबीर बादल की मुलाकात के बाद चर्चाएं जरूर तेज हुई हैं, लेकिन दोनों दलों की ओर से गठबंधन की पुष्टि नहीं की गई है। आने वाले दिनों में दोनों पार्टियों के नेताओं के बयान और बैठकों से तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
