नर्मदापुरम के किसान का कमाल, अनाज के दानों और चॉकलेट से बनाई इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीर
Narmadapuram Farmer Grain Art: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के किसान योगेंद्र पाल सिंह ने पीएम मोदी के विदेश दौरे से प्रेरित होकर अनाज और चॉकलेट से इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का पोर्ट्रेट बनाया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
योगेंद्र पाल ग्रेन आर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Yogendra Pal Singh Giorgia Meloni Grain Portrait: नर्मदापुरम जिले के सुपरली ग्राम के किसान योगेंद्र पाल सिंह इन दिनों अपनी अनोखी कला को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीर अनाज के दानों से तैयार की है और उसे चॉकलेट से सजाकर खास स्वरूप दिया है। यह कलाकृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में की गई पांच देशों की विदेश यात्रा से प्रेरित होकर बनाई गई है।
दरअसल, विदेश दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारतीय बाजार में लोकप्रिय ‘मेलोडी चॉकलेट’ का पैकेट भेंट किया था। इस छोटे से उपहार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। किसान योगेंद्र पाल सिंह ने इसी प्रसंग को भारतीय संस्कृति, सादगी और स्वदेशी भावना का प्रतीक मानते हुए अनाज के दानों से यह आकर्षक तस्वीर तैयार की है। इससे पहले भी वे कई सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर अनाज से कलाकृतियां बना चुके हैं।
किसान योगेंद्र पाल सिंह ने क्या कहा?
योगेंद्र पाल सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कदम केवल एक उपहार तक सीमित नहीं था बल्कि यह भारतीय परंपरा और आत्मनिर्भरता का संदेश भी था। उनका मानना है कि आज पूरी दुनिया आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही है और ऐसे समय में सादगी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में हमेशा से स्थानीय और घरेलू वस्तुओं को महत्व दिया जाता रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सोनड़ी में खूनी संघर्ष के बाद बंजारा परिवार पर हमला, सूने घर में घुसे 40 बदमाश; जमकर की तोड़फोड़
सागर-बीना रिफाइनरी में बड़ा हादसा, मजदूर पर गिरा लोहे का गार्टर, साथी मजदूरों ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
उज्जैन के नलिया बाखल में आधी रात को खूनी संग्राम, CCTV फुटेज में सरेआम हमला करते दिखे आरोपी; एक युवक की मौत
डिंडोरी कलेक्टर का एक्शन, चिलचिलाती धूप में ग्राउंड पर उतरीं अंजू पवन भदौरिया; मौके पर पहुंचकर सुधरवाया बोरवेल
पुराने समय में भी भेंट किए जाते थे स्थानीय उत्पाद
किसान ने बताया कि पुराने समय में जब लोग रिश्तेदारी या मेहमानों के यहां जाते थे, तब घर में बनी मिठाइयां या स्थानीय उत्पाद ही भेंट स्वरूप ले जाया करते थे। इससे आत्मीयता भी बनी रहती थी और स्थानीय उत्पादों को सम्मान भी मिलता था। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘मेलोडी चॉकलेट’ भेंट करना भी उसी परंपरा का आधुनिक उदाहरण है।
यह भी पढ़ें: सोनड़ी में खूनी संघर्ष के बाद बंजारा परिवार पर हमला, सूने घर में घुसे 40 बदमाश; जमकर की तोड़फोड़
योगेंद्र पाल की कला की जमकर हो रही तारीफ
योगेंद्र पाल सिंह की यह कलाकृति अब क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लोग उनकी इस अनूठी सोच और कला की सराहना कर रहे हैं। साथ ही इसे भारतीय संस्कृति, सादगी और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाले संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।
