Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 17 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP UCC: मध्य प्रदेश में यूसीसी की तैयारी तेज, रामेश्वर शर्मा का दावा- मोहन यादव सरकार जल्द उठाएगी कदम

MP UCC Letest Update: मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर हलचल तेज है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दावा किया है कि सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार इसे जल्द लागू करेगी।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 17, 2026 | 07:55 PM

रामेश्वर शर्मा (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rameshwar Sharma MP  UCC Claim: मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर राजनीतिक चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने इसे देश की सुरक्षा, जनहित और जनसंख्या नियंत्रण से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।

इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि पूरे देश की मांग है। उनके अनुसार, यह कानून देश की सुरक्षा को मजबूत करने और सभी नागरिकों को समान सुविधाएं देने के उद्देश्य से लाया जा रहा है।

UCC को बताया जनहित और सुरक्षा से जुड़ा कानून

उन्होंने कहा कि यह एक नेक कदम है। पूरे हिंदुस्तान की मांग है। यूसीसी भारत की सुरक्षा के लिए कानून है और देश के नागरिकों को सुविधा देने वाला कानून है। जब यह कानून लागू होगा तो स्वाभाविक रूप से जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में भी प्रभाव दिखाई देगा। जनसंख्या नियंत्रण की बात पहले भी कई नेता करते रहे हैं, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा सरकार इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

सम्बंधित ख़बरें

शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों ने की स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात, उद्धव ठाकरे गुट में मचा हड़कंप

‘पिक्चर अभी बाकी है’, ऑपरेशन टाइगर- शिवसेना UBT 6 सांसदों के बाद 16 विधायकों पर शिंदे गुट की नजर

बाप ने की बगावत बेटा है MLC चुनाव में UBT का उम्मीदवार, कृष्णा पाटिल अष्टिकर पर क्या फैसला लेंगे उद्धव ठाकरे

18 सीएचसी को आउटसोर्स करने के फैसले पर उमंग सिंघार का हमला, बोले- जनता इलाज मांग रही है, ठेकेदारी नहीं

उद्धव ठाकरे पर भी साधा राजनीतिक निशाना

वहीं, भाजपा विधायक ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि उनके कई विधायक और सांसद पार्टी से दूरी बना रहे हैं। शर्मा के अनुसार, शिवसेना के कार्यकर्ताओं का एक बड़ा वर्ग अब हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दों पर भाजपा के साथ खुद को अधिक सहज महसूस कर रहा है।

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी का दावा

भाजपा विधायक ने कहा कि देश के कई राज्यों में यूसीसी को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और मध्य प्रदेश सरकार भी इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में आगामी विधानसभा सत्र में इस संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। राज्य सरकार यूसीसी को लेकर तैयारी कर रही है और विधानसभा में इसे लेकर विधायी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उनके अनुसार, यह कानून समाज में समानता और एकरूपता लाने में सहायक होगा।

शिवसेना पार्टी के भीतर समर्थकों में असंतोष

शिवसेना (यूबीटी) में संभावित टूट और पार्टी के भीतर असंतोष की अटकलों के बीच रामेश्वर शर्मा ने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे अब अपने समर्थकों के बीच भी पहले जैसी स्वीकार्यता नहीं रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसैनिकों को लगने लगा है कि उद्धव ठाकरे, शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के विचारों और सपनों के अनुरूप राजनीति नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों ने की स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात, उद्धव ठाकरे गुट में मचा हड़कंप

शिवसेना छोड़ रहे हैं विधायक और सांसद

उन्होंने कहा कि कई विधायक और सांसद धीरे-धीरे उद्धव ठाकरे के गुट से दूरी बना रहे हैं और उस विचारधारा के साथ खड़े हो रहे हैं, जिसे वे बाला साहेब ठाकरे की मूल सोच के करीब मानते हैं। भाजपा विधायक ने दावा किया कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं और नेताओं का एक बड़ा वर्ग हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दों पर भाजपा और उसके सहयोगियों के साथ खुद को अधिक सहज महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि समय के साथ कई जनप्रतिनिधि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट को छोड़ रहे हैं।

Mp ucc preparation rameshwar sharma uddhav thackeray

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 07:55 PM

Topics:  

  • BJP Government
  • Indian Democracy
  • Mohan Yadav
  • PM Naredra Modi
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.