Madhya Pradesh Top 10 News: शाही मस्जिद विवाद में AI साजिश के खुलासे से प्रदेश के मौसम तक; पढ़ें बढ़ी खबरें

MP Top 10 News 29 September: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में बड़ा खुलासा, इंदौर में भाजपा का विरासत कनेक्ट और राहुल गांधी का 1 अक्टूबर को बालाघाट दौरा। पढ़ें प्रदेश की बढ़ी खबरें।
Madhya Pradesh ki 10 badi khabrein
Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live(इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में मंगलवार का दिन कई अहम घटनाक्रमों के इर्द-गिर्द रहा। उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में एआई साजिश का खुलासा हुआ, इंदौर में पितृपक्ष पर बीजेपी का विरासत कनेक्ट, BJP कोर कमेटी की बैठक कल और 1 अक्टूबर को बालाघाट आएंगे राहुल गांधी। यहां पढ़िए प्रदेश की 10 प्रमुख खबरें, संक्षेप में।

1. उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में AI साजिश का खुलासा; फर्जी तस्वीरों और अफवाहों से भड़काई गई थी भीड़

Ujjain Police FIR against 10 people
पथराव के बाद पुलिस ने दर्ज की FIRफोटो सोर्स- नवभारत लाइव

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने को लेकर हुए हंगामे की जांच में सोशल मीडिया को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एआई से बनाई गई भ्रामक तस्वीरों, फर्जी वीडियो और भड़काऊ संदेशों के जरिए यह भ्रम फैलाया गया कि पूरी मस्जिद को गिराया जा रहा है। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

2. इंदौर में पितृपक्ष पर बीजेपी का विरासत कनेक्ट; भागवत कथा के मंच से दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजलि

Indore BJP leaders pay tribute to former and deceased party leaders during Pitru Paksha event.
इंदौर में बीजेपी धार्मिक कथा में कर रही पुराने नेताओ को याद फोटो सोर्स - नवभारत

पितृपक्ष में इंदौर बीजेपी अपनी राजनीतिक विरासत को याद कर रही है। भागवत कथा और श्रद्धांजलि सभा के मंच पर अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर स्थानीय दिवंगत नेताओं की तस्वीरें नजर आईं, जिसके बाद अब इस आयोजन को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। दरअसल इंदौर के एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा के द्वारा एक अनूठी कथा का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमे बीजेपी के दिवंगत नेताओ को याद किया जा रहा है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

3. BJP कोर कमेटी की बैठक कल, एक्शन मोड में बीजेपी के नए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर; कल भोपाल में लेंगे बड़ी बैठक

new MP BJP Sangathan Mahamantri Chandrashekhar visits Ujjain
भाजपा के नए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी(सोर्स- सोशल मीडिया)

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर (चंद्रशेखर तिवारी) ने पदभार संभालने के बाद अपने सांगठनिक दौरों की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में वे सबसे पहले बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

4. 1 अक्टूबर को बालाघाट आएंगे राहुल गांधी! पीड़ित परिजन से करेंगे मुलाकात, 30 से ज्यादा बच्चों की हो चुकी है मौत

Rahul Gandhi may visit Balaghat
बालाघाट दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधीफोटो सोर्स- नवभारत

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बालाघाट दौरे की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट आ सकते हैं। राहुल के प्रस्तावित दौरे में प्रभावित आदिवासी परिवारों से मुलाकात और इलाके की स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी लेना प्रमुख रूप से शामिल हो सकता है। बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद यह मुद्दा लगातार राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा में है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

5. MGM हॉस्टल में देर रात पहुंचे सीनियर, फर्स्ट ईयर छात्रों ने की रैगिंग की शिकायत, NMC ने मांगी रिपोर्ट

Complaint of alleged ragging involving first-year MBBS students at MGM Medical College Indore
इंदौर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज फोटो सोर्स - सोशल मीडिया

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस छात्रों ने सीनियर छात्रों के देर रात हॉस्टल में पहुंचने और उन्हें परेशान करने की शिकायत की है। मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। इधर नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के एंटी रैगिंग सेल ने भी कॉलेज प्रशासन से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए छात्रों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

6. शिवपुरी के पटवाईघाट के हाल बेहाल: ग्रामीणों ने की पानी, सड़क और बिजली की मांग, 5 किमी दूर पढ़ने जाते हैं बच्चे

Adivasi villagers from Patwaighat in Shivpuri submitting an application
स्कूल नहीं होने के चलते 5 किमी दूर पढ़ने जाते बच्चेफोटो सोर्स- नवभारत

शिवपुरी जिले की बदरवास जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सालोंन के ग्राम सीहोरा के मोहल्ला पटवाईघाट में मूलभूत सुविधाओं की कमी का मामला सामने आया है। यहां रहने वाले ग्रामीणों ने पानी, सड़क, बिजली और स्कूल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कलेक्टर शिवपुरी और जनपद पंचायत बदरवास में आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि सुविधाओं के अभाव में रोजमर्रा के जीवन में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

7. सागर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सोहेल खान ने ‘इंडिया के टॉप 1%’ में दिखाया रीजनिंग का दम, 8वें सवाल तक पहुंचे

International athlete Sohail Khan from Sagar
सागर के सोहेल खान ने इंडिया के टॉप 1% में लिया हिस्साफोटो सोर्स - सोशल मीडिया

सागर के अंतरराष्ट्रीय कूडो खिलाड़ी सोहेल खान ने खेल के मैदान से आगे बढ़ते हुए लोकप्रिय लॉजिक और रीजनिंग आधारित शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में हिस्सा लिया। अभिनेता अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में सोहेल की विशेषता वाला एपिसोड 26 सितंबर 2026 को StarPlus और JioHotstar पर प्रसारित हुआ। खेल से अलग इस मंच पर सोहेल ने अपनी तार्किक क्षमता और दबाव में निर्णय लेने की क्षमता को परखा।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

8. मुरैना में पुलिस का घर भी सुरक्षित नहीं, SAF क्वार्टर में चोरी, आरक्षक के मकान से लाखों के गहने और नकदी साफ

Morena SAF Quarter Theft
मुरैना में SAF आरक्षक के घर चोरीफोटो सोर्स- नवभारत

मुरैना शहर में चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस लाइन से सटे SAF के सरकारी आवास में चोरों ने एक आरक्षक के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने के गहने और नकदी चोरी कर ली। परिवार तीन दिन से कानपुर गया हुआ था। सोमवार शाम लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना के 12 घंटे से अधिक समय बाद भी FIR दर्ज नहीं होने की बात सामने आई है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

9. भोपाल मास्टर प्लान में FAR को लेकर सवाल, नीलबड़-रातीबड़ रोड पर दोहरे नियम का आरोप, MP आलोक शर्मा ने दी चेतावनी

BJP MP Alok Sharma
आलोक शर्मा ने मास्टर प्लान पर उठाए सवालफोटो सोर्स- नवभारत

राजधानी भोपाल के प्रस्तावित मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट को लेकर जमीन के उपयोग और निर्माण नियमों पर सवाल उठने लगे हैं। नीलबड़-रातीबड़ रोड के दोनों ओर भूमि उपयोग और निर्माण की अनुमति में अंतर को लेकर आपत्तियां सामने आई हैं। आरोप है कि केरवा की ओर लो डेंसिटी एरिया में निर्माण की सीमा बढ़ाई गई है, जबकि बड़े तालाब की ओर की जमीन को कृषि भूमि के रूप में रखा गया है। इसी अंतर को लेकर अब बड़े तालाब और उसके कैचमेंट एरिया के संरक्षण का मुद्दा भी उठ रहा है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10. बारिश पर ब्रेक, 4 दिन नहीं बनेगा सिस्टम; उज्जैन-ग्वालियर से मानसून की विदाई के संकेत

Madhya Pradesh Weather News
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमाफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर अब थमने वाला है। मौसम केंद्र के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में कोई मानसूनी सिस्टम एक्टिव नहीं रहेगा। इसके चलते कई हिस्सों में तेज धूप खिलने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। बुधवार-गुरुवार से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू होने के भी आसार हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com