Madhya Pradesh Top 10 News: प्रदेश में जल्द होगी 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में जल्द ही 10 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी, जबकि IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। प्रदेश से जुड़ी ऐसी ही 10 बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी।
Madhya Pradesh ki 10 badi khabrein
Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live(इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)

1. मध्य प्रदेश में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द, CM मोहन यादव के निर्देश, 700 जर्जर स्कूलों के नए भवन बनेंगे

CM Mohan Yadav
मुख्यमंत्री मोहन यादव(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों में जल्द करीब 10 हजार शिक्षकों की नई भर्ती का रास्ता साफ हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विभाग प्रदेशभर में रिक्त पदों का आंकड़ा जुटा रहा है। शिक्षकों के प्रमोशन के बाद खाली होने वाले पदों को भी भर्ती में शामिल किया जाएगा। साथ ही मार्च 2027 तक रिटायर होने वाले शिक्षकों की रिक्तियां भी जोड़ी जाएंगी। सभी खाली पदों का अंतिम आंकलन होने के बाद भर्ती का प्रस्ताव तैयार कर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

2. मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा बदलाव: अंशुमन यादव बने ADG इंटेलिजेंस, चंचल शेखर को खेल विभाग

MP IPS Transfer
IPS अधिकारी अंशुमन यादव और चंचल शेखरफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया गया है। गृह विभाग के आदेश के अनुसार 1998 बैच के IPS अधिकारी अंशुमन यादव को नया एडीजी इंटेलिजेंस (गुप्तवार्ता) नियुक्त करने के साथ एडीजी साइबर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह अब तक खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक थे। वर्तमान एडीजी इंटेलिजेंस ए. साईं मनोहर के 31 अगस्त को रिटायर होने से पहले यह बदलाव किया गया है। वहीं, अंशुमन यादव के स्थान पर 1995 बैच के IPS अधिकारी और SAF के एडीजी चंचल शेखर को खेल एवं युवक कल्याण विभाग का नया संचालक नियुक्त किया गया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

3. आजाद समाज पार्टी की हुंकार: छात्र संघ चुनाव कराने की मांग, 15 सितंबर तक आंबेडकर प्रतिमा नहीं लगी तो आंदोलन

Azad Samaj Party Leaders Address Press Conference
ग्वालियर में आजाद समाज पार्टी की पीसीफोटो सोर्स- नवभारत

ग्वालियर में आजाद समाज पार्टी ने छात्र संघ चुनाव जल्द कराने और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई है। शनिवार को प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने कहा कि लंबे समय से छात्र संघ चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं लोकतांत्रिक तरीके से रखने का मंच नहीं मिल रहा है। पार्टी ने ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में आंबेडकर प्रतिमा स्थापना के लंबे समय से चले आ रहे विवाद का भी मुद्दा उठाया। आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने प्रशासन से 15 सितंबर से पहले प्रतिमा स्थापित करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि तय समय सीमा तक मांग पूरी नहीं होने पर पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

4. खंडवा स्टेशन पर मचा हड़कंप: मंगला एक्सप्रेस का खाना खाने के बाद 30 बच्चे बीमार, 50 मिनट तक रुकी ट्रेन

health officials examine sick children aboard Mangala Express
मंगला एक्सप्रेस में 30 बच्चे बीमार(फोटो सोर्स- नवभारत)

निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जा रही 12618 मंगला एक्सप्रेस में शुक्रवार रात करीब 30 नाबालिग बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत के बाद खंडवा रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग और रेलवे डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया। स्वास्थ्य जांच के चलते ट्रेन को करीब 50 मिनट तक स्टेशन पर रोकना पड़ा। बताया गया कि बच्चे स्कूल की ओर से दिल्ली यात्रा पर गए थे और लौटते समय ट्रेन की पेंट्रीकार से खाना खाने के करीब चार घंटे बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। एक साथ कई बच्चों के बीमार होने से ट्रेन में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

5. मध्य प्रदेश में चीनी के दाम बढ़े, 4000 क्विंटल स्टॉक लिमिट का आदेश महीनेभर बाद भी अटका

Rising Sugar Prices in Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश में बढ़े चीनी के दाम(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

मध्य प्रदेश में चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन जमाखोरी रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय 4000 क्विंटल की स्टॉक लिमिट अब तक लागू नहीं हो सकी है। केंद्र ने 28 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी कर 1 अगस्त से एक डीलर के लिए अधिकतम स्टॉक सीमा तय की थी, जो 30 नवंबर तक प्रभावी रहनी है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इसे लागू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है, लेकिन करीब एक महीने बाद भी आदेश जारी नहीं होने से स्टॉक की जांच और निगरानी शुरू नहीं हो सकी। ऐसे में यह पता लगाना मुश्किल है कि बाजार में चीनी की वास्तविक उपलब्धता कितनी है और बड़े व्यापारियों के पास कितना स्टॉक मौजूद है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

6. दतिया में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर हमला, मारपीट के बाद मुंह पर फेंका एसिड! ग्वालियर रेफर

Injured Elderly Woman
दतिया में बुजुर्ग महिला पर हमलाफोटो सोर्स- नवभारत

दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में करीब 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति झा के साथ मारपीट और उनके मुंह पर एसिड जैसा पदार्थ फेंके जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात ग्वालियर रोड इलाके की बताई जा रही है, जब महिला घर में अकेली थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की और आरोप है कि उनके मुंह पर एसिड जैसा पदार्थ फेंक दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पहले दतिया और फिर ग्वालियर रेफर किया गया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

7. उज्जैन पुलिस का बड़ा खुलासा, 25 लाख की केबल चोरी और शराब तस्करी में 7 आरोपी गिरफ्तार

Ujjain Police Action
पुलिस गिरफ्त में शराब तस्करी गैंगफोटो सोर्स: नवभारत

उज्जैन के भाटपचलाना थाना पुलिस ने दो मामलों का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपए की चोरी गई केबल और 70 लीटर अवैध शराब बरामद की है। सुजलोन कंपनी के स्टेट सिक्योरिटी हेड अमित यादव की शिकायत पर केबल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। ग्राम लिम्बास क्षेत्र से करीब 1254 मीटर केबल चोरी हुई थी। जांच के दौरान सफेद हुंडई कार के संदिग्ध रूप से घूमने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

8. मुरैना : नहाते समय युवती के फोटो-वीडियो बनाए, वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, मकान मालिक पर केस दर्ज

Morena Police Register a Case Against a Landlord
सिविल लाइन थाने में एक्शन की तैयारीफोटो सोर्स- नवभारत

मुरैना की दुर्गा विहार कॉलोनी में 26 वर्षीय महिला ने अपने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, आरोपी ने नहाते समय चोरी-छिपे उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पति के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला वर्ष 2023 से अपने दो बच्चों के साथ आरोपी के मकान में किराए पर रह रही थी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

9. इंदौर : मामूली विवाद में चौकीदार की हत्या, युवक ने महिला मित्र के साथ मिलकर कार से मारी थी टक्कर, गिरफ्तार

Police arrest two accused in the Law Exotica Colony watchman murder case in Indore
पुलिस की गिरफ्त में कार से टक्कर मारने वाले आरोपी (फोटो सोर्स - नवभारत)

इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल टोयोटा ग्लैंजा कार भी जब्त की है। घटना 26 अगस्त की रात लॉ एग्जॉटिका कॉलोनी के गेट पर हुई थी, जहां तेज रफ्तार कार को लेकर चौकीदार ने चालक को टोका था। कार में एक युवक और युवती सवार थे। विवाद बढ़ने पर युवती ने धर्मेंद्र से बहस करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान धर्मेंद्र के भाई दुर्गेश ने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, जबकि आरोप है कि युवक राजा कुमावत ने उन्हें धमकी भी दी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10. भुजरिया पर्व पर CM मोहन यादव ने वाल्मीकि धाम आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

CM Mohan Yadav Performs Traditional Chhadi Puja
पूजा करते सीएम मोहन यादव(फोटो सोर्स- नवभारत)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भुजरिया पर्व के अवसर पर उज्जैन स्थित वाल्मीकि धाम आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से छड़ी पूजन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भुजरिया पर्व प्रदेश की लोक परंपराओं, आस्था और सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुखमय जीवन और प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com