मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा बदलाव: अंशुमन यादव बने ADG इंटेलिजेंस, चंचल शेखर को खेल विभाग

MP Police Transfer : मध्यप्रदेश पुलिस में वरिष्ठ IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। अंशुमन यादव को ADG इंटेलिजेंस और चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान मिली है।
MP IPS Transfer
IPS अधिकारी अंशुमन यादव और चंचल शेखरफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

MP IPS Transfer : मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। गृह विभाग ने तबादले और अतिरिक्त प्रभार से जुड़े आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार 1998 बैच के IPS अधिकारी अंशुमन यादव को नया एडीजी इंटेलिजेंस (गुप्तवार्ता) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें पुलिस मुख्यालय में एडीजी साइबर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वर्तमान एडीजी इंटेलिजेंस ए. साईं मनोहर 1995 बैच के अधिकारी हैं और 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट से दो दिन पहले इंटेलिजेंस विभाग में नई जिम्मेदारी तय की गई है। अंशुमन यादव इससे पहले खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें वहां से हटाकर गुप्तवार्ता जैसे महत्वपूर्ण विभाग की कमान दी गई है।

चंचल शेखर बने खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक

अंशुमन यादव के इंटेलिजेंस में जाने के बाद खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक की जिम्मेदारी 1995 बैच के IPS अधिकारी चंचल शेखर को दी गई है। चंचल शेखर अब तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल (SAF) के पद पर कार्यरत थे। गृह विभाग के आदेश के बाद उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंप दी गई हैं।

अनिल कुमार को अजाक का अतिरिक्त प्रभार

तबादलों के साथ कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। 1993 बैच के IPS अधिकारी अनिल कुमार, जो वर्तमान में विशेष पुलिस महानिदेशक महिला सुरक्षा के पद पर हैं, उन्हें अपने वर्तमान दायित्व के साथ विशेष पुलिस महानिदेशक, अजाक (अनुसूचित जाति कल्याण), पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

डी. श्रीनिवास वर्मा को SAF और SISF की जिम्मेदारी

1997 बैच के IPS अधिकारी डी. श्रीनिवास वर्मा, जो वर्तमान में एडीजी नारकोटिक्स और एडीजी एसटीएफ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्हें अब विशेष सशस्त्र बल (SAF) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें एसआईएसएफ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें चंचल शेखर के खेल विभाग में जाने के बाद मिली है।

MP IPS Transfer
मध्य प्रदेश में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द, CM मोहन यादव के निर्देश, 700 जर्जर स्कूलों के नए भवन बनेंगे

पुलिस विभाग में जिम्मेदारियों का पुनर्गठन

गृह विभाग के इन आदेशों के बाद मध्यप्रदेश पुलिस के कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। इंटेलिजेंस, साइबर, SAF, SISF, अजाक और खेल एवं युवक कल्याण विभाग में वरिष्ठ IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। यह बदलाव 31 अगस्त को ए. साईं मनोहर के सेवानिवृत्त होने से पहले किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com