Madhya Pradesh Top 10 News: भोपाल के मास्टर प्लान से नगरीय निकाय चुनाव के बदलते नियमों तक; पढ़ें बढ़ी खबरें

MP Top 10 News 26 September: भोपाल मास्टर प्लान-2047 का ड्राफ्ट जारी, आशीष अग्रवाल का 27 सितंबर को ग्वालियर दौरा और भोपाल में UGC के नए नियमों के खिलाफ प्रदर्शन। पढ़ें प्रदेश की सभी बढ़ी खबरें।
Madhya Pradesh ki 10 badi khabrein
Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live(इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में शनिवार के दिन कई अहम घटनाक्रम देखने को मिले। भोपाल में मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी हुआ, आशीष अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से उनके स्वागत के लिए पोस्टर और बैनर न लगाने की अपील की, भोपाल में UGC के नए नियमों के खिलाफ प्रदर्शन हुआ और सीएम मोहन यादव ने धार हादसे में मृत युवकों के परिवार को सहायता राशि प्रदार करने की घोषणा की। यहां पढ़िए प्रदेश की 10 प्रमुख खबरें, संक्षेप में।

1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 का ड्राफ्ट जारी; 51 किमी का ग्रोथ कॉरिडोर और 27% हरित क्षेत्र का प्रस्ताव

Bhopal Master Plan 2047 draft proposes 51 km growth corridor
भोपाल मास्टर प्लान(सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल के बाद बहुप्रतीक्षित भोपाल विकास योजना-2047 के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। करीब 45 लाख की अनुमानित आबादी को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस मास्टर प्लान का निवेश क्षेत्र 1016.90 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें 254 गांव शामिल हैं। योजना में प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण के साथ आधुनिक सुविधाओं, रोजगार के अवसरों, बेहतर यातायात और शहर के सुनियोजित विकास पर जोर दिया गया है। प्रशासन ने ड्राफ्ट पर आम जनता से दावे, आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

2. आशीष अग्रवाल का 27 सितंबर को ग्वालियर दौरा; कार्यकर्ताओं से बोले- न लगाएं होर्डिंग-बैनर, न करें स्वागत

Ashish Agrawal to visit Gwalior on September 27
भाजपा राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल(सोर्स- सोशल मीडिया)

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल 27 सितंबर को ग्वालियर पहुंचेंगे। अपने दौरे से पहले अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा है कि उनके आगमन पर किसी तरह का औपचारिक स्वागत कार्यक्रम आयोजित न किया जाए। साथ ही शहर में उनके स्वागत के लिए होर्डिंग और बैनर नहीं लगाने का आग्रह भी किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वागत-सत्कार के बजाय सेवा गतिविधियों में भाग लेने की अपील की है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

3. भोपाल में UGC के नए नियमों के खिलाफ प्रदर्शन, रोशनपुरा पर जुटा स्वर्ण समाज; सवर्ण सुरक्षा कानून की उठी मांग

Savarna Samaj protests against new UGC rules in Bhopal
यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन(सोर्स- नवभारत लाइव)

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी के नए नियमों को लेकर विवाद एक बार फिर भोपाल की सड़कों तक पहुंच गया है। शनिवार को राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर UGC संघर्ष समिति और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नए नियमों की समीक्षा करने और उन्हें वापस लेने यानी रोलबैक की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी के नए प्रावधानों में ऐसे बदलाव किए जाने चाहिए, जिनसे किसी भी वर्ग के साथ असमानता या भेदभाव की आशंका न रहे। समिति ने शिक्षा व्यवस्था में समानता, सामाजिक समरसता और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण का मुद्दा भी उठाया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

4. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया दुख; धार के बदनावर हादसे के मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता का ऐलान

CM Mohan Yadav expresses condolences over death of three youths in Dhar
सीएम मोहन यादव(सोर्स- सोशल मीडिया)

मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए इसे हृदयविदारक बताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार जिले के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान डेलची रोड स्थित नदी के पास तीन बच्चों के डूबने की हृदयविदारक घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

5. उज्जैन में गरबा आयोजन पर सांसद अनिल फिरोजिया का बयान, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध; दी सख्त चेतावनी

Anil Firojiya statement on Garba events in Ujjain
सांसद अनिल फिरोजिया का गरबा आयोजन को लेकर बड़ा बयान(सोर्स- सोशल मीडिया)

उज्जैन में बीएलएफ गरबा नवरात्रि 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सामाजिक न्याय परिसर में गरबा आयोजन को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गरबा आयोजन में प्रवेश व्यवस्था को लेकर बयान दिया। सांसद ने कहा कि यह आयोजन मां की आराधना और शक्ति की उपासना से जुड़ा है। पिछले वर्ष सामाजिक न्याय परिसर में नौ दिवसीय गरबा का आयोजन शुरू किया गया था और इस वर्ष इसका दूसरा आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि आयोजन में बेटियां और परिवार के अन्य सदस्य गरबा करेंगे।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

6. मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के नियम बदले; बढ़ी जमानत राशि और बदला चुनावी खर्च का सिस्टम

New Rules For Urban Body Elections In Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश निर्वाचन सदन(सोर्स- सोशल मीडिया)

मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले राज्य सरकार ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 में संशोधन की अधिसूचना जारी की है। नए नियमों के तहत महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष और पार्षद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अब पहले की तुलना में अधिक जमानत राशि जमा करनी होगी। इसके साथ ही नामांकन दाखिल करने की समय-सीमा और चुनावी खर्च का हिसाब रखने से जुड़े प्रावधान भी बदले गए हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

7. उज्जैन में 2-3 दिन में दौड़ेंगी 10 ई-बसें; 27 किमी के उज्जैन दर्शन रूट से होगी शुरुआत

10 electric buses to begin operations on 27 km Ujjain Darshan route
उज्जैन में जल्द शुरु होगी ई-बस सेवा(सोर्स- सोशल मीडिया)

धार्मिक नगरी उज्जैन में सिटी बस सेवा का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के तहत शहर को पहले चरण में 10 आधुनिक ई-बसें मिली हैं। आज इन बसों की उज्जैन पहुंचने की संभावना है। बसों के पहुंचने के बाद आवश्यक तैयारियां पूरी कर करीब दो-तीन दिनों में संचालन शुरू किया जा सकता है। शुरुआत में इन बसों को उज्जैन दर्शन रूट पर चलाया जाएगा। इससे शहरवासियों के साथ उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को भी सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सकेगी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

8. नलखेड़ा में 8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद फूटा जनआक्रोश; 27 सितंबर से अनिश्चितकालीन नगर बंद का ऐलान

public outrage erupts after death of eight devotees in Nalkheda
नलखेड़ा में 8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद फूटा जनआक्रोश(सोर्स- सोशल मीडिया)

मां बगलामुखी मंदिर मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत के बाद नलखेड़ा में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। प्रशासन की कथित लापरवाही और मंदिर मार्ग पर मौजूद अव्यवस्थाओं को लेकर मां बगलामुखी भक्त मंडल के नेतृत्व में नगरवासियों ने रैली निकालकर विरोध जताया। साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया गया है। हादसे के तीन दिन बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

9. मंडला में गणेश पंडाल में पसरा मातम, मंच पर करंट फैलने से 4 युवकों की दर्दनाक मौत; एक गंभीर रूप से घायल

Four youths die after electric shock at Ganesh pandal in Mandla
मंडला में दर्दनाक हादसा, 4 युवकों की करंट लगने से मौत(सोर्स- सोशल मीडिया)

मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हीरापुर में गणेश उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गणेश मंच में अचानक करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10. ग्वालियर में दिनदहाड़े बदमाशों का तांडव, लाल टिपारा में युवक को मारी गोली; युवक की हालत गंभीर

Youth critically injured after assailants opened fire in Lal Tipara area of Gwalior
ग्वालियर में दिनदहाड़े गोलीकांड(सोर्स- सोशल मीडिया)

ग्वालियर में बदमाशों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के लाल टिपारा इलाके में आज दिनदहाड़े एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। आपसी रंजिश के चलते कार और बाइक से आए बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। फायरिंग की इस घटना में युवक को तीन गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में घायल युवक को तत्काल जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com