ग्वालियर में दिनदहाड़े बदमाशों का तांडव! लाल टिपारा में युवक पर दागीं गोलियां, 3 गोलियां लगने से गंभीर

Gwalior Firing Case: ग्वालियर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, मुरार के लाल टिपारा में कार और बाइक से आए बदमाशों ने घर लौट रहे लाखन शर्मा पर चलाईं गोलियां।
Youth critically injured after assailants opened fire in Lal Tipara area of Gwalior
ग्वालियर में दिनदहाड़े गोलीकांड(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Daylight Firing Incident Reported In Gwalior: ग्वालियर में बदमाशों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के लाल टिपारा इलाके में आज दिनदहाड़े एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। आपसी रंजिश के चलते कार और बाइक से आए बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। फायरिंग की इस घटना में युवक को तीन गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में घायल युवक को तत्काल जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

दरअसल, पूरा मामला ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के लाल टिपारा इलाके का है। बताया जा रहा है कि लाखन शर्मा अपने मकान की तरफ जा रहे थे, तभी कार से आए कुछ बदमाशों ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान लाखन शर्मा को तीन गोलियां लगीं और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल लाखन शर्मा को तत्काल इलाज के लिए जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

घायल लाखन शर्मा पर बाइक सवार आरोपियों ने की फायरिंग

घायल लाखन शर्मा ने आरोप लगाया है कि कार सवार छोटू, अमित और बलराम पटसारिया सहित दो बाइक सवार लोगों ने उन पर फायरिंग की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। हालांकि, फायरिंग की वास्तविक वजह और घटना में शामिल आरोपियों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Youth critically injured after assailants opened fire in Lal Tipara area of Gwalior
इंदौर में 103 साल पुरानी परंपरा जीवंत; अनंत चतुर्दशी पर राजवाड़ा तक निकला 22 भव्य झांकियों का कारवां

घटना के बाद पुलिस पर भी उठ रहे सवाल

लाखन शर्मा के मुताबिक, बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर कई राउंड फायर किए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद ग्वालियर पुलिस की कार्रवाई और मौके पर पहुंचने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल ग्वालियर पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और फायरिंग के पीछे असली वजह क्या थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com