Madhya Pradesh Top 10 News: कैबिनेट के बड़े फैसले, बारिश का अलर्ट और सियासी घमासान; पढ़ें दिनभर की बड़ी अपडेट

MP Top 10 News 1 September: आज मोहन कैबिनेट और MPPSC से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आईं। वंही NGT भोज वेटलैंड पर सख्त नजर आया, साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी रेलवे स्टेशन का निरिक्षण भी किया।
Madhya Pradesh ki 10 badi khabrein
Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live(इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में आज के दिन कई विशेष घटनाक्रम देखने को मिले। मोहन यादव कैबिनेट ने आज कई बड़े फैसले लिए, तो वंही भोज वेटलैंड पर एनजीटी सख्त नजर आया इसके अलावा ट्विशा शर्मा केस में भी बड़ा अपडेट सामने आया है। तो यहां पर पढ़िए यह सभी घटनाक्रम विस्तार से।

1. MP कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल वेस्टर्न बाइपास को मंजूरी; RGPV का होगा पुनर्गठन

Mohan Yadav Cabinet Meeting
एमपी कैबिनेट की मीटिंग(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली। भोपाल वेस्टर्न बाइपास की संशोधित परियोजना लागत को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के. साईं मनोहर को सलाहकार नियुक्त करने का फैसला लिया गया। बैठक में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के पुनर्गठन को भी मंजूरी मिली। सरकार के इन फैसलों को प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था में बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

2. भोज वेटलैंड पर NGT सख्त, 3 महीने में हटाने होंगे अवैध निर्माण और अतिक्रमण

NGT Issues Strict Directions For Protection of Bhoj Wetland
NGT ने दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देशफोटो सोर्स- AI

भोपाल के भोज वेटलैंड को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने राज्य सरकार और प्रशासन पर कड़ा रुख अपनाया है। 31 अगस्त की सुनवाई में NGT ने वेटलैंड की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई और इसे बड़े खतरों से घिरा बताया। अधिकरण ने वेटलैंड, बफर जोन और प्रभाव क्षेत्र में मौजूद अवैध निर्माणों को कानूनी प्रक्रिया के तहत तीन महीने में हटाने के निर्देश दिए। NGT ने साफ कहा कि प्रशासनिक देरी से अवैध निर्माण वैध नहीं हो सकता।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

3. 26 साल बाद मिला न्याय, 'गिरवरदास महाराज' फिर पहनेंगे CRPF की वर्दी

Morena CRPF jawan rejoins service after winning 26-year legal battle
गिरवरदास महाराज ने जीती कानूनी लड़ाई(सोर्स- सोशल मीडिया)

मुरैना के गिरवर सिंह तोमर की कहानी संघर्ष और न्याय की मिसाल बन गई है। CRPF से बर्खास्त होने के बाद उन्होंने करीब 26 साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी। इस दौरान उन्होंने संत जीवन अपना लिया और मंदिर में सेवा करते हुए 'गिरवरदास महाराज' के नाम से पहचान बनाई। इलाहाबाद हाईकोर्ट से न्याय मिलने के बाद उनकी CRPF में दोबारा नियुक्ति हो गई है। अब उन्हें छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पोस्टिंग मिली है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

4. शिवपुरी में सिंधिया ने अमृत भारत स्टेशन और पोहरी ROB का किया निरीक्षण

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी अमृत भारत रेलवे
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी अमृत भारत रेलवेकेन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी अमृत भारत रेलवे

शिवपुरी में रेलवे और सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित शिवपुरी अमृत भारत रेलवे स्टेशन का जायजा लिया और निर्माणाधीन पोहरी रेलवे ओवर ब्रिज के काम की प्रगति जानी। अधिकारियों से परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए सिंधिया ने कहा कि इन विकास कार्यों से शिवपुरी की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

5. विजय शाह मामले में फिर गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने राज्यपाल से की मुलाकात

Congress MLAs Delegation
राज्यपाल से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश की सियासत फिर गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के खिलाफ अभियोजन के प्रस्ताव पर पुनर्विचार और उचित कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

6. ट्विशा शर्मा मौत केस की सुनवाई अब विशेष अदालत में, पूर्व जज पर भी आरोप

Giribala and Samarth Singh
गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंहफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की सुनवाई अब विशेष न्यायाधीश (ओडब्ल्यू) पल्लवी द्विवेदी की अदालत में होगी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मामले को विशेष अदालत में स्थानांतरित किया है। केस में पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह आरोपी हैं। शुरुआती चरण में गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिली थी, जिसे बाद में जबलपुर हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया। इसके बाद सीबीआई ने उन्हें हिरासत में लिया था।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

7. MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 7 सितंबर से, 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

MPPSC Exam
7 से 12 सितंबर तक होगी MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षाफोटो सोर्स- AI

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 का आयोजन 7 से 12 सितंबर तक किया जाएगा। परीक्षा प्रदेश के 12 संभागीय और जिला मुख्यालयों पर होगी। प्रतिदिन एक ही सत्र में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग ने परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की है। इंदौर में छह केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2428 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

8. राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर सियासत तेज, BJP ने सुझाए तीन वैकल्पिक स्थान

BJP City President Sumit Mishra writes to Congress leader Jitu Patwari
बीजेपी शहर अध्यक्ष ने लिखा जीतू पटवारी को पत्र फोटो सोर्स - नवभारत

राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी खींचतान तेज हो गई है। नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति को लेकर कांग्रेस के सवालों के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखा। उन्होंने कार्यक्रम के लिए अभय प्रशाल, दशहरा मैदान और सुपर कॉरिडोर के विकल्प सुझाए। भाजपा ने बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए सुपर कॉरिडोर को उपयुक्त बताया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

9. इंदौर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 39.95 ग्राम नशे के साथ 4 गिरफ्तार

Indore Crime Branch arrests four accused in a brown sugar smuggling case
क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में ब्राउन शुगर तस्करफोटो सोर्स - नवभारत

इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 39.95 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में पहले से गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। मामले की जांच जारी है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10. MP में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 4 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy rainfall in Madhya Pradesh
एमपी के कई जिलों में भारी बारिशफोटो सोर्स- नवभारत

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में अब तक औसतन 27.7 इंच बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य मानसूनी बारिश का करीब 74 प्रतिशत है। मौसम विभाग ने 4 सितंबर तक कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और ट्रफ के प्रभाव से जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश हो सकती है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com