इंदौर क्राइम ब्रांच ने किया ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 4 तस्कर गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं कई केस

Indore Crime News: इंदौर में एमआर 10 रोड पर संदिग्ध हालत में मिले चार आरोपियों से क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ पहले से कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।
Indore Crime Branch arrests four accused in a brown sugar smuggling case
क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में ब्राउन शुगर तस्करफोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Indore Crime Branch Cracks Down on Drug Smuggling : इंदौर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 39.95 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद की है।

इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं में कई मामले पहले से दर्ज हैं।

एमआर रोड पर संदिग्ध हालत में मिले आरोपी

क्राइम ब्रांच की टीम 31 अगस्त 2026 को अवैध मादक पदार्थों से जुड़े संदिग्धों की तलाश और चेकिंग के लिए एमआर 10 रोड, मेट्रो पोल के सामने सर्विस रोड पर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस टीम को दो मोटरसाइकिलों पर चार व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ा और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अभिजीत, चंद्रशेखर, विशेष और गोपाल बताए।

तलाशी में 39.95 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली। इस दौरान अभिजीत और चंद्रशेखर के कब्जे से 18.10 ग्राम तथा विशेष और गोपाल के पास से 21.85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। कुल बरामद मादक पदार्थ का वजन 39.95 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से बरामद ब्राउन शुगर और दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा

क्राइम ब्रांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शातिर और आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में गंभीर धाराओं में कई अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के साथ-साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

2026 में अब तक 64 एनडीपीएस प्रकरणों में 134 गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच के मुताबिक वर्ष 2026 में 1 जनवरी से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 64 प्रकरणों में कुल 134 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अलग-अलग प्रकार के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार अब तक की कार्रवाई में 2.95816 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 327.42 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन जब्त की गई है। इन मामलों में बरामद मादक पदार्थ और वाहनों की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 64 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है।

Indore Crime Branch arrests four accused in a brown sugar smuggling case
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में इंदौर कांग्रेस का धरना, राजवाड़ा पर किया प्रदर्शन

नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी और इससे जुड़ी गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत क्राइम ब्रांच द्वारा संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग और मादक पदार्थों से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।एमआरबी 10 रोड की यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा बताई जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com