पन्ना में 3 आदिवासी की लाठियों से पीट-पीट कर जघन्य हत्या, 1 आरोपी गिरफ्तार
पन्ना में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई है। आरोपी और पीड़ित एक ही समुदाय के हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव है। पुलिस ने 1 आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
(डिज़ाइन फोटो)
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में आदिवासी समुदाय के तीन लोगों की डंडों से पीट कर जघन्य हत्या कर दी गई है। इस हत्या पर दो वजह सामने आते दिख रही है। इसमें एक मामला तो झाड़ फूंक से जुड़ा बतोया जो रहा है। वहीं दूसरा पुरानी रंजिश से जुड़ी हुई भी बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
खबर के अनुसार यह घटना पन्ना के जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर सिमरिया थाना क्षेत्र के पास बीते गुरुवार को हुई है। यहां कधना गांव में खूनी संघर्ष हुआ। घटना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि दो गुटों के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में अर्जुन सिंह, उसका पुत्र गोविंद सिंह और एक अन्य ध्रुव सिंह शामिल है।
यहां पढ़ें- बृज भूषण यौन उत्पीड़न केस में आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई
सम्बंधित ख़बरें
Panna News: बारिश में पानी-पानी हो गया जिला अस्पताल, डिलीवरी वार्ड के बाहर बना ‘तालाब’, मरीज बेहाल
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
MP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
दमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आरती सिंह ने बताया कि यह घटना में लाठी-डंडों से लैस लोगों के एक समूह ने पुरानी रंजिश के कारण एक परिवार के 3 सदस्यों पर बेरहमी से हमला किया। मृतकों की पहचान अर्जुन सिंह (60 साल ), उसके बेटे गोविंद (30 साल) और उसके रिश्तेदार धूप सिंह (45 साल) के रूप में की गई है।
यहां पढ़ें- मोदी सरकार ने नई रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों को मिलेगा फायदा
इस घातक हमले के दो मुख्य आरोपियों में से एक तिलक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद बीते शुक्रवार को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद कधना गांव में तनाव फैल चुका है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहां भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस मामले पर आगे की जांच कर रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
