Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार

Corruption In Amrit Sarovar: दमोह में अमृत सरोवर योजना में बड़ा घोटाला, जांच शुरू होते ही सरकारी रिकॉर्ड से गायब हुए 12 तालाब, पुराने सरोवरों को नया बताकर डकारे लाखों रुपये।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 07, 2026 | 11:14 PM

दमोह में सरकारी रिकॉर्ड से गायब हुए 12 तालब (सोर्स- एआई जनरेटेड)

Follow Us
Follow Us:

Pond Scam In Damoh: दमोह जिले में शासकीय पेसो के बंदरबांट का बड़ा घोटाला सामने आया है। धरातल पर बगैर तालाब निर्माण के पुराने प्राकृतिक जल स्रोतों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का भुगतान कर लिया गया है। घोटाला छुपाने के लिए कई शासकीय कागजो में बदलाव तक कर दिया गया है। अमृत सरोवर योजना पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामला वर्ष 2022-23 में ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा, मनरेगा, वॉटरशेड और वन विभाग के माध्यम से बनाए गए 125 अमृत सरोवरों से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, जब इन तालाबों में कथित गड़बड़ियों की जांच शुरू हुई तो ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा ने जांच दल को 125 की जगह सिर्फ 113 तालाबों का रिकॉर्ड उपलब्ध कराया।

सरकारी रिकॉर्ड से हटाए गए 12 तालाब- आरोप

आरोप है कि 12 तालाबों को सरकारी रिकॉर्ड से ही हटा दिया गया। मामले की पड़ताल में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कहीं नाले की गहरी खुदाई को नया तालाब बताकर लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया, तो कहीं पहले से बने पुराने तालाब को ही अमृत सरोवर दिखाकर सरकारी राशि निकाल ली गई। कुछ स्थानों पर अमृत सरोवर के नाम पर केवल सौंदर्यीकरण किया गया, जबकि नए निर्माण का दावा किया गया। वहीं, कई जगह तालाबों की जमीन पर खेती होती मिली।

सम्बंधित ख़बरें

‘ट्रेन बाद में चलाऊंगा पहले समोसे खाऊंगा’, लोको पायलट ने समोसे खाने के लिए ब्रिज पर रोकी डेमू ट्रेन- VIDEO

Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO

सीहोर में कलयुगी बेटों की बेरुखी: 15 एकड़ जमीन बांटकर व्हीलचेयर पर जनसुनवाई में पहुंची 95 वर्षीय बुजुर्ग मां

CM मोहन यादव 8 जुलाई को देंगे बड़ी सौगात; पीथमपुर में करेंगे ‘लियूगोंग’ की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमि-पूजन

27 लाख रुपये खर्च दिखाकर नाले को घोषित किया तालाब

बताया जा रहा है कि बटियागढ़ जनपद के रोसरा गांव में करीब 27 लाख रुपये खर्च दिखाकर नाले को ही तालाब घोषित कर दिया गया। वहीं, दूसरे गांव में लगभग 47 लाख रुपये की लागत से नया अमृत सरोवर बनने का दावा किया गया लेकिन मौके पर पहले से बना पुराना तालाब मिला। पटेरा जनपद के लुहारी गांव में भी पुराने तालाब को अमृत सरोवर बताकर लाखों रुपये खर्च दर्शाने का मामला सामने आया।

कब तक नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई

इन मामलों की शिकायत जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों तक भी पहुंची लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उधर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि यदि जांच में तालाब छिपाने या रिकॉर्ड से हटाने की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दमोह जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुल पगार का कहना है कि समाचार पत्रों के माध्यम से इस पूरी घटना की जानकारी लगी है।

यह भी पढ़ें: ‘ट्रेन बाद में चलाऊंगा पहले समोसे खाऊंगा’, लोको पायलट ने समोसे खाने के लिए ब्रिज पर रोकी डेमू ट्रेन- VIDEO

बता दें कि मामले में दोबारा जांच करने की बात कही गई है उनका कहना है कि अगर इस पूरे मामले में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे पर भी कार्रवाई की जाएगी अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब कैसे गायब हो गए क्या यह महज लापरवाही है या फिर सरकारी धन के दुरुपयोग को छिपाने की कोशिश जांच पूरी होने के बाद ही इन सवालों के जवाब सामने आ पाएंगे।

Damoh 12 ponds missing from government records drains shown as ponds corruption

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 11:14 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.