Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP PHE Department Merger: पीएचई विभाग को मर्ज करने की तैयारी , काम न होने के कारण सरकार ले सकती है फैसला

PHE department employees news MP: गांवों की नल जल योजनाओं और पेयजल योजनाओं का काम पीएचई विभाग के पास रह गया है।शहरी इलाको में विभाग के पास नहीं है कोई काम।

  • Written By: सुधीर दंडोतिया
Updated On: May 09, 2026 | 12:33 PM

पीएचई विभाग को मर्ज करने की तैयारी, सोर्स सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

PHE and Rural Development Department Merger:मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य और यांत्रिकी विभाग (PHE ) को राज्य सरकार पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में मर्ज करने का फैसला कर सकती है। इसको लेकर हाई लेवल मीटिंग में फैसला होना बाकी है। इसके साथ ही राज्य सरकार महानगरीय क्षेत्र में काम करने वाले पीएचई विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर नगरीय विकास विभाग को सौंपने की तैयारी भी कर रही है।

पीएचई विभाग के धीरे-धीरे घटते कामों को देखते हुए अब राज्य सरकार इसे दूसरे विभाग में मर्ज करने की तैयारी कर रही है। इस विभाग के पास शहरी इलाकों में अब कोई काम नहीं है जबकि पहले पेयजल सप्लाई पीएचई विभाग के पास होती थी। इसके बाद अब गांवों की नल जल योजनाओं और पेयजल योजनाओं का काम पीएचई विभाग के पास रह गया है।

विभाग का काम गाँव तक समिति

अभी गांवों के हैंडपंप संधारण की जिम्मेदारी पीएचई विभाग के पास है। पीएचई विभाग के एक सीनियर अफसर ने प्रशासनिक स्तर पर चल रही चर्चा की पुष्टि की है। अधिकारी के मुताबिक जल्दी ही सब कुछ साफ हो जाएगा।
ऐसा है पीएचई विभाग में स्टाफ का स्ट्रक्चर

सम्बंधित ख़बरें

जनगणना का पहला चरण: हाउसहोल्ड सर्वे में जानकारी नहीं दे रहे लोग, नागरिकों को सता रही OTP और डेटा संबंधी चिंता

MPPSC सहायक कुलसचिव भर्ती: 12 पदों के लिए आए 12 हजार आवेदन, एक पद पर 1000 दावेदार

जबलपुर के होटल में मिली महिला की लाश, मुंह से निकल रहा था खून, साथ ठहरा युवक फरार

NCRB Report: ST के खिलाफ अपराध में टॉप पर MP, प्रदेश में हर तीन घंटे में दर्ज हो रहा एक रेप केस

 

12 हजार कर्मचारी होंगे शिफ्ट

अभी जो स्ट्रक्चर पीएचई विभाग का है उसमें एक पद मुख्य अभियंता का है। अधीक्षण यंत्री के 5 पद हैं, 35 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं तथा 175 सहायक यंत्री और 700 उपयंत्री हैं। इसके अलावा संविदा पर लगभग 1000 कर्मचारी हैं। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी लगभग 4000 हैं तथा कार्य भारित कर्मचारी लगभग 4000 हैं। इसके अलावा बाबू चपरासी की संख्या भी 2000 के आसपास है। इस तरह करीब 12 हजार कर्मचारी अधिकारी हैं।

नल जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को सौंपने का आदेश

इस बीच जल निगम ने मध्य प्रदेश की ग्रामीण इलाकों में संचालित नल जल योजनाओं को ग्राम पंचायत को सौंपने के आदेश जारी कर दिए हैं।  इसके बाद अब पंचायतों में नल जल योजना की जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग के हवाले रहेगी।

यह भी पढ़ें : नितिन नबीन से मिले CM मोहन यादव, मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण; बंगाल को लेकर कही बड़ी बात

शहरी इलाकों का अमला मिलेगा निकायों को

दूसरी ओर यह तय हो गया है कि प्रदेश के महानगरों में पानी और सीवरेज के प्रबंधन लिए PHE का अमला शहरी निकायों को दिया जाना है। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा इसे समीक्षा बैठक के प्रस्तावित एजेंडे में भी शामिल किया है। सीएम द्वारा ली जाने वाली समीक्षा बैठक में PHE से थोकबंद अमले की प्रतिनियुक्ति के लिए शहरी निकायों के लिए प्रस्ताव एवं नीति बनाने की कार्यवाही की जाएगी।

Mp newsphe phe department merger rural development

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2026 | 12:33 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • Municipal water supply department
  • Public Health

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.