जबलपुर के होटल में मिली महिला की लाश, मुंह से निकल रहा था खून, साथ ठहरा युवक फरार
Hotel Woman Death Case: जबलपुर के होटल में महिला की लाश मिली है। महिला के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। महिला के साथ आया युवक फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
- Written By: प्रीतेश जैन
होटल रूम में महिला की लाश (फोटो सोर्स- नवभारत)
Jabalpur Crime News: धनवंतरी नगर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित एक होटल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला दो दिन पहले एक युवक के साथ होटल में रुकी थी, लेकिन घटना के बाद युवक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार धनवंतरी नगर शराब दुकान के पास स्थित होटल रिलेक्स इन में 6 मई को दमोह निवासी मुत्थु बंसल एक महिला के साथ पहुंचा था। युवक ने महिला को अपनी पत्नी बताते हुए होटल में कमरा बुक कराया था।
होटल कर्मचारियों को मिली लाश
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह कमरे से कोई गतिविधि नहीं होने और ऑर्डर नहीं मिलने पर होटल स्टाफ को शक हुआ। जब कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला और महिला बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी थी, जबकि उसके साथ आया युवक मौके से गायब था।
सम्बंधित ख़बरें
उमरिया में कांग्रेस का महा-संग्राम, SDM के नहीं पहुंचने पर भड़के कार्यकर्ता; कार्यालय का किया घेराव
कफ सिरप फैक्ट्री मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार, STF ने तिरुवनंतपुरम से दबोचा; 27 जून तक रिमांड पर
500 कोचिंग सेंटर और सिर्फ 3 के पास फायर NOC, ग्वालियर फायर ब्रिगेड की कार्रवाई; सामने आया हैरान करने वाला सच
सागर में हाथठेले पर बैठाकर थाने लाई पुलिस, नाम बदलकर करा रहा था इलाज; कटरबाज का जुलूस
मुंह और नाक से बह रहा था खून
होटल कर्मचारियों ने महिला को उठाने की कोशिश की तो उसके मुंह और नाक से खून निकलता दिखाई दिया। यह देखकर स्टाफ घबरा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला को संभवतः जहरीला पदार्थ दिया गया, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस का कहना है कि महिला के शरीर पर मारपीट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं।
ये भी पढ़ें : Jabalpur Cruise Accident: हाईकोर्ट पहुंचा मामला, जिम्मेदारों पर आपराधिक कार्रवाई की मांग को लेकर PIL दायर
महिला की पहचान अब तक नहीं
मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि होटल प्रबंधन ने महिला का कोई पहचान पत्र नहीं लिया और न ही उसका नाम-पता दर्ज किया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की पहचान करने के साथ ही उसके साथ होटल में रुके युवक मुत्थु बंसल की तलाश में जुट गई है। होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
