MP News: मां दुर्गा की प्रतिमा पर पथराव…नवरात्रि के पहले दिन ही बवाल, मुस्लिम मुहल्ले में हुआ कांड
Stone Pelting on Durga Statue: MP में नवरात्रि के पहले दिन, बजरिया के खाई रोड स्थित मूर्ति पर पथराव किया गया। मुस्लिम मोहल्ले से गुजरते समय, कुछ बच्चों ने मूर्ति पर पत्थर फेंके जिसके बाद विवाद हो गया।
- Written By: अभिषेक सिंह
दुर्गा प्रतिमा पर पत्थरबाजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में नवरात्रि के पहले दिन अफरा-तफरी मच गई। स्थापना के लिए ले जाई जा रही देवी दुर्गा की मूर्ति पर पथराव किया गया। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब लोग मूर्ति को एक मुस्लिम मोहल्ले से ले जा रहे थे। पथराव से मूर्ति को मामूली क्षति पहुंची है। हालांकि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
मध्य प्रदेश के विदिशा में, नवरात्रि के पहले दिन, बजरिया के खाई रोड स्थित मूर्ति पर पथराव किया गया। मुस्लिम मोहल्ले से गुजरते समय, कुछ बच्चों द्वारा मूर्ति पर पत्थर फेंकने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के माध्यम से मामले को सुलझाया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों और उनके परिवारों से पूछताछ की जा रही है।
घटना को लेकर क्या बोली पुलिस?
घटना की जानकारी देते हुए विदिशा के सिटी एसपी अतुल सिंह ने बताया कि छोटे बच्चों द्वारा पथराव की घटना की सूचना मिली थी, जिससे मूर्ति को मामूली क्षति पहुंची। यह कोई गंभीर मामला नहीं है। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज तुरंत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: पति ने पत्नी और 2 मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा
बुरहानपुर में उफनते नाले पर मौत का सफर: पुल पर जान जोखिम में डाल गुजर रहे ग्रामीण, हर साल बनते हैं ऐसे हालात
कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
बीएसएफ जवान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, डबल बेंच ने पुनर्नियुक्ति के दिए निर्देश
शांति बनाए रखने की अपील
सिटी एसपी ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने भीड़ से शांति बनाए रखने की अपील की। बातचीत के बाद विवाद सुलझा लिया गया। घायल युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बच्चों को उकसाया तो नहीं गया!
घटना को लेकर आशंका यह भी जताई जा रही है कि हो सकता है छोटे बच्चों को जानबूझकर ऐसा करने के लिए उकसाया गया हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तथ्य सामने आने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ऑर्डर किया था खाना…आ गई मौत, 30 सेकेंड में सबकुछ खत्म, VIDEO देखकर दहल जाएगा दिल
छतों पर जाकर किया निरीक्षण
घटना को लेकर विदिशा स्थित हिंदू उत्सव समिति के जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह घटना छोटे बच्चों द्वारा खेलते समय की गई है। जिसके बाद हमने छतों पर जाकर भी स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। यह घटना बच्चों के खेलने के दौरान हुई थी। चूंकि छोटे बच्चे मुस्लिम समुदाय के थे, इसलिए मामला बढ़ गया।
