Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई

Indore Illegal Liquor: आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़े अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, ढाबों और शहर के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इसमें होम डिलेवरी करने का खुलसा भी हुआ ।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jun 27, 2026 | 07:55 AM

अलग अलग स्थानों पर कारवाई करती आबकारी विभाग की टीम

Follow Us
Follow Us:

Indore Excise Action: कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर इंदौर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कई दिनों बाद बड़ा एक्शन दिखाया है, आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों से लेकर अवैध परिवहन और होम डिलीवरी करने वाले आरोपियों तक पर शिकंजा कसा गया।

सार्वजनिक स्थानों और ढाबों पर अचानक पहुची टीम

पलासिया और बालदा कॉलोनी क्षेत्र में आबकारी टीम ने रिंग रोड स्थित विभिन्न ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 16 प्रकरण दर्ज किए। इनमें धारा 36-ए के तहत 8 और धारा 36-बी के तहत 8 मामले बनाए गए। कार्रवाई में करीब 10 बल्क लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 12 हजार रुपये बताई गई। इन इलाको में ढाबो पर शराब पिलाए जाने की सुचना कई दिनों से आबकारी विभाग को मिल रही थी।

शहर में होम डिलीवरी का खुलासा

राजेंद्र नगर-राऊ रोड पर एक एक्टिवा स्कूटर से 21.45 बल्क लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। आरोपी रवि योगी ने पूछताछ में होम डिलीवरी ऑन कॉल के जरिए शराब सप्लाई करना स्वीकार किया। शराब और वाहन सहित करीब 1.12 लाख रुपये का माल जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

बीएसएफ जवान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, डबल बेंच ने पुनर्नियुक्ति के दिए निर्देश

13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर

‘आश्वासन नहीं समाधान चाहिए’, सागर में नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी; 13 मांगों को लेकर धरना

6 दिन से बिजली गुल: खंडवा में गुस्साई महिलाओं ने MPB दफ्तर का किया घेराव, कर्मचारियों ने बंद किया गेट

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से कई आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने भोई मोहल्ला क्षेत्र में 9 बल्क लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि दशहरा मैदान रोड से 9 बल्क लीटर शराब जब्त कर एक अन्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। दोनों मामलों में शराब और वाहन मिलाकर लाखों रुपये का माल जब्त किया गया।

यह भी पढें:इंदौर में कर्बला मैदान पर मोहर्रम मेले की अनुमति रद्द, कांग्रेस ने उठाए सवाल, शुरू हो गई सियासत

बंबई बाजार में 60 बल्क लीटर बीयर जब्त

बंबई बाजार क्षेत्र में आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर तेज बारिश के बीच घेराबंदी कर एक स्कूटर से 120 केन बीयर करीब 60 बल्क लीटर बरामद की। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 1.42 लाख रुपये आंकी गई। आरोपी राहुल अलोने को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में उसने देबू ठाकुर के लिए काम करने की बात स्वीकार की, जिसकी तलाश जारी है।

Excise major crackdown indore illegal liquor seized home delivery busted

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 07:55 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Illegal Liquor
  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.