52 किलो सोना, करोड़ों कैश… फिर भी ‘बड़ी मछली’ गायब! सौरभ शर्मा केस में कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने सौरभ शर्मा केस में सरकार पर आरोप लगाया कि वह दोषियों को बचा रही है। करोड़ों की संपत्ति मिलने के बाद भी जांच पांच महीने से अधूरी है।
- Written By: सौरभ शर्मा
मध्यप्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (फोटो- सोशल मीडिया)
भोपाल: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित सौरभ शर्मा केस में पांच महीने बाद भी कोई बड़ा खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे जनता में सवाल गहराते जा रहे हैं। 52 किलो सोना, ढाई क्विंटल चांदी और करोड़ों की नकदी जब्त होने के बावजूद अब तक किसी रसूखदार चेहरे का नाम सामने नहीं आया है। इस केस को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि असली दोषियों को बचाया जा रहा है। वहीं जांच एजेंसियां चार्जशीट तक नहीं ला सकीं, जिससे केस अधर में लटका नजर आ रहा है।
इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच चार बड़ी एजेंसियां कर रही हैं, लेकिन अब तक सिर्फ सीमित कार्रवाई ही हो पाई है। जिस डायरी और दस्तावेजों में बड़े नाम होने की बात कही गई थी, वे अब तक सामने नहीं आ सके हैं। मामले से जुड़े मुख्य आरोपी जेल में हैं, लेकिन जांच की दिशा अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। इससे जनता और समाज में यह आशंका बढ़ रही है कि मामला कानूनी पेचों में उलझाकर कमजोर किया जा रहा है।
जांच पर उठे गंभीर सवाल
विपक्ष का कहना है कि मामले की जांच को जानबूझकर धीमा किया जा रहा है। उनका दावा है कि असली जिम्मेदारों तक पहुंचने के बजाय मामला ऐसे मोड़ पर लाया जा रहा है जिससे पूरा रैकेट सामने न आ सके। जांच एजेंसियों की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया गया है कि राजनीतिक दबाव में जांच को भटकाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, शिवराज बोले- राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे युवा
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
ट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
ट्विशा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट में किया गया पेश, पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड
अब भी अधूरी चार्जशीट और अधर में कार्रवाई
लोकायुक्त द्वारा छापेमारी के बाद बड़ी मात्रा में संपत्ति बरामद हुई, लेकिन अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं हो सकी है। अन्य एजेंसियां भी अब तक यह तय नहीं कर पाई हैं कि इतनी संपत्ति का असली स्रोत क्या है और इसका मालिक कौन है। जिन दस्तावेजों में बड़े नामों की चर्चा थी, वे अब तक सार्वजनिक नहीं हुए, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है। बता दें सौरभ शर्मा मामले पर मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
