Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP News: अस्पताल की लापरवाही से चली गई महिला की जान, परिजनों को धोखे में रखकर उगाही करता रहा ‘सांवरिया’!

महिला की मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल संचालक अजय शर्मा और इलाज करने वाले डॉक्टर अमित श्रीवास्तव को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया है कि इलाज में लापरवाही बरती गई और उनके साथ ठगी की गई।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 19, 2025 | 05:52 PM

मृतका की फोटो व अस्पताल में परिजन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक निजी अस्पताल की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां सड़क हादसे में घायल हुई आदित्यपुरम निवासी संजीव शर्मा की पत्नी कृष्णा शर्मा की शुक्रवार को सांवरिया मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (मुरार) में मौत हो गई।

महिला की मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल संचालक अजय शर्मा और इलाज करने वाले डॉक्टर अमित श्रीवास्तव को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया है कि इलाज में लापरवाही बरती गई और उनके साथ ठगी की गई। क्योंकि अस्पताल ने पर्याप्त संसाधन न होने के बावजूद भी उन्हें इस धोखे में रखा गया कि संपूर्ण उपचार किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि अस्पताल संचालक से लेकर पूरा स्टाफ किसी भी तरह से मरीज को भर्ती कराने की कोशिश करता है। अस्पताल संचालक और डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है। कृष्णा शर्मा मंगलवार को अपने पति के साथ डंडौरा (भिंड) गई थीं। एक दिन दंपती अपने रिश्तेदारों के यहां रुके।

सम्बंधित ख़बरें

नांदेड़ में शिंदे की शिवसेना के नगराध्यक्ष की हत्या, 3 दिन में 5 हत्याओं से दहला शहर, लोगों में दहशत

Hamaz Siddiqui: दिल्ली दहलाने की साजिश के आरोप में हमाज सिद्दीकी गिरफ्तार, पिता बोले- ‘मेरा बेटा निर्दोष है’

जालना: एलसीबी की बड़ी कार्रवाई, 11 महीने से फरार हत्या आरोपी गिरफ्तार, बाइक चोरी भी कबूली

बाबाजान का काला सच उजागर: भरोसा जीतकर महिलाओं से ज्यादती, Navi Mumbai पुलिस की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दोनों बाइक से लौट रहे थे। बंधा (उटीला) के रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक फिसल गई, जिसमें कृष्णा शर्मा के सिर में गंभीर चोट आई। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें सांवरिया अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या बोले मृतका के परिजन

मृतका के बेटे सौरभ शर्मा ने बताया कि उनकी मां कृष्णा शर्मा को लेकर परिजन अस्पताल आए। संचालक अजय शर्मा और स्टाफ ने उनका चेकअप किया और भर्ती कर लिया। अजय शर्मा ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर है, लेकिन चिंता न करें। 50 हजार रुपए जमा करवा दिए गए।

मध्य प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसके बाद डॉ. अमित श्रीवास्तव को चेकअप के लिए बुलाया गया। कुछ देर बाद उन्होंने कहा कि हालत गंभीर होती जा रही है। ऑपरेशन के लिए 75 हजार रुपए जमा करवा दिए गए। रात करीब 11.30 बजे कृष्णा शर्मा का ऑपरेशन किया गया। लेकिन हालत के बारे में कुछ नहीं बताया गया।

सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश

इस पूरे मामले पर सीएमएचओ ग्वालियर डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि सांवरिया मल्टी हॉस्पिटल में महिला की मौत का मामला सामने आया है। हॉस्पिटल की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। शनिवार को टीम हॉस्पिटल की जांच करेगी। हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन और अन्य संसाधनों की पूरी जानकारी ली जाएगी।

Mp hospital negligence woman dies sawariya hospital cheating family

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2025 | 05:52 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Gwalior
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.