बाबाजान का काला सच उजागर: भरोसा जीतकर महिलाओं से ज्यादती, Navi Mumbai पुलिस की कार्रवाई
Navi Mumbai के कलंबोली में ढोंगी बाबा द्वारा काला जादू के नाम पर महिलाओं का शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
ढ़ोंगी बाबा (सौ. Gemini )
Navi Mumbai Fake Baba Sexual Exploitation: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात का मामला इस समय पूरे राज्य में चर्चा में है, वहीं अब नवी मुंबई में भी ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
यहां के कलंबोली इलाके में अब्दुल रशीद उर्फ बाबाजान नाम के ढोंगी द्वारा कुछ महिलाओं को अल्लाह की अहमियत बताकर और उनका भरोसा जीतकर उनका यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।
Navi Mumbai Police ने ढोंगी बाबा को पहुंचाया जेल
इस ढोंगी ने काला जादू करने के बहाने कुछ महिलाओं के साथ ज्यादती भी की है। खालापुर पुलिस ने अब सख्त कदम उठाते हुए बाबाजान के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज कर उसे जेल में डाल दिया है। खालापुर में शादीशुदा महिला के साथ बदसलूकी करने और सांताक्रुज में मां-बेटी को जबरदस्ती कपड़े उतारने और दोनों को जान से मारने की कोशिश करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में दहेज प्रताड़ना के 3 अलग मामले; 9 ससुरालीजनों पर वेदांत नगर, वालूज और जिन्सी में FIR दर्ज
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
अल्लहा की अहमियत बताकर जीतता था महिलाओं का भरोसा
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, Navi Mumbai के कलंबोली इलाके का रहने वाला अब्दुल रशीद उर्फ बाबाजान नाम का एक ढोंगी लोगों को फिलॉसफी सिखाता था। वह लोगों को अल्लाह की अहमियत समझाता और उनका भरोसा जीतकर उन्हें अपने वश में कर लेता।
वह काले जादू का डर दिखाकर महिलाओं का यौन शोषण करता था। शिकायत करने वाले लोगों ने बताया है कि वह लोगों को फोन करके कहता था कि वह उनकी फाइनेंशियल, सोशल, फिजिकल और शादीशुदा जिंदगी की परेशानियां दूर कर देगा। इसी तरह उसने खालापुर में एक शादीशुदा महिला के साथ भी गलत काम किया।
महिलाओं को अकेले बुलाता था फार्म हाउस
मुंबई के सांताक्रुज में उसने महिलाओं से यह कहकर कपड़े उतरवाए कि काला जादू हटाने के लिए उन्हें पूजा करनी होगी। इतना ही नहीं, उसने दोनों के साथ रेप किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसने दोनों को जान से मारने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें :- Mumbai को मिलेगी राहत: गारगाई जल परियोजना में 268 करोड़ की बचत, प्रस्ताव फिर पेश
हैरानी की बात यह है कि वह महिलाओं को झांसा देता था कि उन पर काला जादू हुआ है और वह इसे हटा देगा, जबकि वह महिलाओं को खालापुर में एक सुनसान जगह पर बने फार्म हाउस में अकेले बुलाता था।
आधी रात को काला जादू करने के बहाने वह महिलाओं से उनके सारे कपड़े उतरवा लेता था। शिकायत में कहा गया है कि जो औरतें उसका विरोध करती थीं, वह जादू-टोना करके और जान से मारने की धमकी देकर उनका यौन शोषण करता था।
