-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp Education Minister Inder Singh Parmar Claims Our Ancestors Discovered America Not Columbus
MP के शिक्षा मंत्री का बड़ा दावा, कहा- कोलंबस ने नहीं बल्कि भारतीय ने की थी अमेरिका की खोज
- Written By: राहुल गोस्वामी
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दावा किया है कि अमेरिका की खोज ‘हमारे भारतीय पूर्वजों' ने की थी, क्रिस्टोफर कोलंबस ने नहीं जैसा कि बच्चों को पढ़ाया जाता है।

(डिज़ाइन फोटो)
भोपाल: मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अब एक अनोखा ज्ञान बांटा है। जी हां मंत्री इंद्र सिंह परमार ने दावा किया है कि अमेरिका की खोज ‘हमारे भारतीय पूर्वजों’ ने की थी, क्रिस्टोफर कोलंबस ने नहीं जैसा कि बच्चों को पढ़ाया जाता है। इतना ही नही परमार ने यह दावा भी किया कि छात्रों को यह गलत इतिहास पढ़ाया जाता रहा है कि भारत की खोज पुर्तगाली खोजकर्ता वास्कोडिगामा ने की थी।
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा परमार ने बीते मंगलवार को भोपाल में बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया था। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘‘कोलंबस ने अमेरिका की खोज की। भारतीय छात्रों का इससे कोई लेना-देना नहीं था। अगर उन्हें यह पढ़ाना ही था तो उन्हें यह भी पढ़ाया जाना चाहिए था कि कोलंबस के बाद के लोगों ने किस तरह वहां के समाज पर अत्याचार किया और वहां के जनजातीय समाज को नष्ट कर दिया, क्योंकि वह समाज प्रकृति की, सूर्य की उपासना करता था।”
अमेरिका की खोज हमारे पूर्वजों ने की थी, न कि कोलंबस ने। उन्होंने माया संस्कृति के साथ मिलकर उनके विकास में सहयोग किया। यह भारत का प्राचीन चिंतन और दर्शन है, जिसे विद्यार्थियों को पढ़ाने की आवश्यकता थी। pic.twitter.com/yYWRu7e2aE — इन्दरसिंह परमार (@Indersinghsjp) September 10, 2024
उन्होंने कहा कि यह भी पढ़ाया जाना चाहिए था कि ‘‘कैसे उनकी हत्याएं की गईं, कैसे उनका मतांतरण कराया गया, लेकिन दुर्भाग्य से सही तथ्य नहीं पढ़ाए गए।” परमार ने कहा कि इसके विपरीत भारतीय विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है कि कोलंबस ने अमेरिका की खोज की थी।
परमार ने आगे कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि अगर किसी को लिखना ही था तो यह लिखना चाहिए था कि भारत के महान नायक वसुलून आठवीं सदी में वहां गए थे और उन्होंने अमेरिका के सेंटियागो में अनेक मंदिरों का निर्माण किया। वहां एक संग्रहालय में आज भी ये तथ्य लिखे हुए हैं। वहां के पुस्तकालय में ये तथ्य अब भी रखे हैं।” मंत्री ने कहा कि बच्चों को यह बात पढ़ाई जानी चाहिए थी कि अमेरिका की खोज हमारे भारतीय पुरखों ने की।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
राम मंदिर चंदा विवाद पर गर्माई MP की सियासत, भोपाल में पोस्टर वॉर, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
यूसीसी पर बोले रामेश्वर शर्मा: बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों का कानून, कांग्रेस पर साधा निशाना
‘जो फिट है वही हिट है’… एमएसएमई प्राइड वॉकथॉन में संजय मयूख का बड़ा संदेश
यहां पढ़ें – शिमला में संजौली मस्जिद विवाद प्रदर्शन से पहले धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, लगी ये पाबंदी
वे यहीं नही रुके उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘जब हम (हमारे पुरखे) वहां गए तो हमने उनकी संस्कृति, माया संस्कृति के साथ उनके विकास में सहयोग किया। यह भारत का विचार और दर्शन है जिसे छात्रों को पढ़ाया जाना चाहिए।”
परमार ने यह भी कहा कि छात्रों को पढ़ाया जाता रहा है कि पुर्तगाली नागरिक वास्कोडिगामा ने भारत की खोज की थी। उन्होंने कहा कि इतिहासकार वास्कोडिगामा की आत्मकथा ही पढ़ लेते तो सही इतिहास तो पढ़ा पाते। मंत्री ने कहा कि वास्कोडिगामा ने अफ्रीका के जंजीबार बंदरगाह पर दुभाषिए की मदद से एक गुजराती कारोबारी चंदन से भारत देखने की इच्छा प्रकट की थी।
उन्होंने कहा कि वास्कोडिगामा ने चंदन के जहाज का अनुसरण किया और इस तरह वह भारत पहुंचा था। परमार ने कहा कि वास्कोडिगामा ने खुद लिखा है कि भारतीय कारोबारी चंदन का जहाज उसके जहाज से बहुत बड़ा था लेकिन छात्रों को गलत इतिहास पढ़ाया जाता है कि पुर्तगाली नागरिक ने भारत की खोज की थी।
यहां पढ़ें – कोलकाता कांड: SC के निर्देश के बाद भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी, ममता करती रहीं इंतजार, अब आगे क्या
कौन हैं इंदर सिंह परमार
जानकारी दें कि इंद्र सिंह परमार 2018 में BJP के टिकट से शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे। शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र देवास लोकसभा क्षेत्र का ही हिस्सा है। पेशे से कभी वकील रहे परमार शाजापुर के ही रहने वाले हैं। परमार पहली बार साल 2013 में विधानसभा चुनाव कालापीपल से विधायक चुने गए थे। कालापीपल पर परमार ने कांग्रेस के कद्दावर नेता केदारसिंह मंडलोई को 9 हजार से ज्यादा मतों से पटका था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mp education minister inder singh parmar claims our ancestors discovered america not columbus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMसामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
Jun 24, 2026 | 10:53 PM‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
Jun 24, 2026 | 10:48 PMऔद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
Jun 24, 2026 | 10:45 PMसागर में जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, मारकर कुएं में फेंका शव; चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 10:42 PMBihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Jun 24, 2026 | 10:39 PMआगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM














