Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुरैना में 2 संदिग्ध मौतों से सनसनी: पेड़ पर लटका मिला एक युवक का शव, पुलिया के नीचे मिली दूसरी डेड बॉडी

Morena Crime News : मुरैना में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अज्ञात युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। अंबाह में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जबकि महुआ में दोनों हाथ बंधे शव पुलिया के नीचे मिला।

  • Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 01, 2026 | 10:48 AM

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Morena Dead Body News : मुरैना जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अज्ञात युवकों के संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। एक मामले में अंबाह क्षेत्र में खेत के पास पेड़ से युवक का चार दिन पुराना शव फंदे पर लटका मिला, जबकि दूसरे मामले में महुआ थाना क्षेत्र में पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिला, जिसके दोनों हाथ साफी से बंधे थे। दोनों मामलों में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी है।

पहला मामला अंबाह कस्बे की आवास कॉलोनी से आगे मिटेला रोड का है। यहां खेत के पास एक पेड़ पर करीब 25 वर्षीय युवक का शव पीले रंग के साफे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव की नहीं हो सकी पहचान

पुलिस के मुताबिक शव तीन से चार दिन पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक ने नीले रंग की टी-शर्ट और काला पैंट पहन रखा था। उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। केवल एक फोटो बरामद हुई है, जिसके आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

सम्बंधित ख़बरें

नीमच मानवता शर्मसार: रस्सी से बांधकर युवक की पिटाई, गले में पहनाई जूतों की माला, वायरल हो रहा वीडियो

कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा लिखे पत्र पर कांग्रेस बोली, भाजपा की अंदरूनी कलह से इंदौर का विकास रुका

ग्वालियर MP-MLA कोर्ट का बड़ा आदेश: जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 27 जुलाई को पेशी के निर्देश

उज्जैन में मिलावटखोरों पर शिकंजा, मिठाई-दूध सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

महुआ में पुलिया के नीचे मिला शव

दूसरा मामला महुआ थाना क्षेत्र की पुरानी उसैद पुलिया का है। यहां पुलिया के नीचे 25 से 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक के दोनों हाथ साफी से बंधे हुए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

हत्या की आशंका

थाना प्रभारी उपेंद्र पाराशर ने बताया कि शुरुआती तौर पर मामला पानी में डूबने से मौत का लग रहा था, लेकिन घटनास्थल की स्थिति इस संभावना से मेल नहीं खाती। पुलिया के आसपास इतना पानी नहीं था कि शव बहकर वहां पहुंच सके। मौके पर वाहन के पहियों के निशान भी मिले हैं, जिससे आशंका है कि हत्या के बाद शव को वाहन से लाकर यहां फेंका गया।

ये भी पढ़ें : नीमच मानवता शर्मसार: रस्सी से बांधकर युवक की पिटाई, गले में पहनाई जूतों की माला, वायरल हो रहा वीडियो

पहचान में जुटी पुलिस, कई जिलों में भेजी सूचना

दोनों मामलों में मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मुरैना पुलिस ने जिले के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के आगरा और पिनाहट थाना क्षेत्रों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि शवों की शिनाख्त हो सके। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। मृतकों की पहचान और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Morena two unidentified bodies found ambah mahua suspicious death investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 10:48 AM

Topics:  

  • Crime
  • Madhya Pradesh News
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.