नीमच में मानवता शर्मसार: रस्सी से बांधकर युवक की पिटाई, गले में पहनाई जूतों की माला, वायरल हो रहा वीडियो
Neemuch Police Case : नीमच के कुकड़ेश्वर में युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, गले में जूतों की माला पहनाई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 2 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
- Reported By: देवेन्द्र मोर्य | Edited By: प्रीतेश जैन
युवक की पिटाई (फोटो सोर्स- नवभारत)
Neemuch Youth Beaten Viral Video: नीमच स्थित मनासा तहसील के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमली इस्तमुरार से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा जा रहा है। आरोपियों ने युवक के गले में जूतों की माला भी पहनाई। वीडियो में युवक के कपड़ों पर खून के निशान साफ दिख रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम चिकली निवासी 22 वर्षीय श्रवण देर रात अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा था। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे रस्सियों से बांध दिया गया और कथित तौर पर लाठियों से पीटा गया। अपमानित करने के लिए उसके गले में जूतों की माला भी डाल दी गई।
थाने पहुंचा पीड़ित, दो पर केस दर्ज
मारपीट के बाद श्रवण किसी तरह कुकड़ेश्वर थाने पहुंचा और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर कंवरलाल बंजारा और कमलीबाई बंजारा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।प्रारंभिक जांच में इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पन्ना में सृष्टि को न्याय दिलाने की मांग तेज, MBBS छात्रा की मौत पर पवई में निकला कैंडल मार्च
सिंगरौली में आधी रात जेसीबी से ढहाया मकान, विरोध पर परिवार से मारपीट का आरोप, सामने आया वीडियो
प्रतापगढ़ में दरोगा पर नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप; मुकदमा दर्ज, एसपी ने किया निलंबित
मुरैना में 2 संदिग्ध मौतों से सनसनी: पेड़ पर लटका मिला एक युवक का शव, पुलिया के नीचे मिली दूसरी डेड बॉडी
ये भी पढ़ें : रीवा: 10 साल की बच्ची से छेड़खानी पड़ी भारी, मां ने सिखाया मनचले को सबक, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल
कानून हाथ में लेना कितना सही?
इस वायरल वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चाहे चोरी का संदेह हो या प्रेम प्रसंग, किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। किसी भी विवाद या अपराध की स्थिति में कार्रवाई करना पुलिस और न्याय व्यवस्था का काम है। किसी व्यक्ति को बांधकर पीटना और सार्वजनिक रूप से अपमानित करना गैरकानूनी है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो की सत्यता और घटना के पीछे की असल वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
