Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उज्जैन में मिलावटखोरों पर शिकंजा, मिठाई-दूध सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

Food Safety Drive: उज्जैन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाकर मिठाई, दूध, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। टीम ने कई प्रतिष्ठानों की जांच भी की।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 01, 2026 | 09:47 AM

खाद्य पदार्थों के नमूने लेते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। (फोटो सोर्स: नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Ujjain Food Testing:उज्जैन जिले में मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। खासतौर पर चांदी के वर्क लगी मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। अधिकारियों द्वारा शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने उज्जैन शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए। माहेश्वरी नमकीन एंड स्वीट्स से मिल्क केक, मावा बर्फी, मावा पेड़ा और बेसन लड्डू, लालश्री मिष्ठान भंडार से बटर स्कॉच मिठाई, मावा कतली और बेसन बर्फी के नमूने लिए गए। इसके अलावा श्रीगंगा, सतयुग रेस्टोरेंट स्वीट्स एंड डेयरी तथा मगनीराम मुरलीधर से भी मिठाइयों, पोहा, बेसन, कुट्टू आटा और ऑलिव ऑयल सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

उज्जैन सहित महिदपुर, घटिया और घोसला में भी कार्रवाई

अभियान केवल शहर तक सीमित नहीं रहा। महिदपुर में राजा दूध डेयरी से दूध और पनीर, संतोष ट्रेडर्स से चाय तथा बीकानेर मिष्ठान भंडार से विभिन्न मिठाइयों के नमूने लिए गए। वहीं घोसला और घटिया क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से भी केसर कतली, बूंदी लड्डू, फरियाली चिवड़ा, मावा रोल और कसाटा बर्फी के सैंपल एकत्रित किए गए।

सम्बंधित ख़बरें

रीवा: 10 साल की बच्ची से छेड़खानी पड़ी भारी, मां ने सिखाया मनचले को सबक, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल

खंडवा: मुआवजे में भेदभाव का आरोप, हाईटेंशन टावर पर तीसरे दिन भी डटा रहा किसान, कांग्रेस ने दिया समर्थन

‘नीले ड्रम’ हत्याकांड का खौफ! दूल्हे ने पुलिस से कहा- पत्नी को साथ नहीं रखूंगा, कहीं मेरे साथ भी ऐसा ना हो जाए

इंदौर में खाद्य सुरक्षा अभियान तेज, 64 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए लैब

प्रयोगशाला में होगी गुणवत्ता की जांच

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी एकत्रित नमूनों को जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:‘नीले ड्रम’ हत्याकांड का खौफ! दूल्हे ने पुलिस से कहा- पत्नी को साथ नहीं रखूंगा, कहीं मेरे साथ भी ऐसा ना हो जाए

लोगों से की गई अपील

खाद्य सुरक्षा विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे हमेशा लाइसेंसी और विश्वसनीय दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें। यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट, खराब गुणवत्ता या किसी अन्य अनियमितता की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Ujjain food department action against food adulteration sweets milk samples sent for testing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 09:47 AM

Topics:  

  • Local
  • Madhya Pradesh News
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.