महिला से मारपीट करता पुलिसकर्मी (फोटो सोर्स- नवभारत) 
मुरैना

मुरैना में महिला से पुलिस की मारपीट का आरोप, पाइप से पिटाई का वीडियो वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड

Nurabad Police Case : नूराबाद थाना क्षेत्र में महिला से पुलिस द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला ने बेटी की तलाश में कार्रवाई की मांग की थी।

प्रीतेश जैन

Morena Police Viral Video : मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। बेटी के लापता होने की शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला के साथ हेड कांस्टेबल द्वारा पाइप और डंडे से मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले के तूल पकड़ने के बाद एसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, नूराबाद क्षेत्र की रहने वाली महिला की नाबालिग बेटी कुछ दिनों से लापता है। महिला का आरोप है कि पड़ोस के गांव का एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर वह लगातार नूराबाद थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी।

हेड कांस्टेबल पर डंडे से पीटने का आरोप

महिला के मुताबिक, 24 जून को नूराबाद थाने के चार पुलिसकर्मी सरकारी वाहन से उसके घर पहुंचे और उसे थाने चलने के लिए कहा। महिला ने तत्काल थाने जाने से इनकार किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान हेड कांस्टेबल विक्रम राठौर ने पाइप और डंडे से उसकी पिटाई कर दी। महिला ने यह भी दावा किया कि घटना के समय एएसआई राजेश जाटव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे मामला और गरमा गया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित महिला मुरैना एसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। वह एसपी धर्मराज मीणा से उनके वाहन के पास मिली और पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

आरोपी हेड कांस्टेबल सस्पेंड

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और हेड कांस्टेबल विक्रम राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं महिला अपनी लापता बेटी की बरामदगी और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ी हुई है। मामला सामने आने के बाद जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

आंबेडकर-नेहरू समेत 286 दिग्गजों के दस्तखत, सोने से सजे पन्ने... ग्वालियर में सुरक्षित है संविधान की असली प्रति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

'जोकर' बयान पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, कहा- दिल्ली आएं मोहन भागवत और खोलें मोदी-शाह की पोल

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुखबीर बादल, बोले- न डरता हूं, न डरा हूं, पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सभी FIR रद्द करने के दिए आदेश