Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुरैना में प्लाईवुड से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

Shivpuri Highway Accident: मुरैना के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में शिवपुरी हाईवे पर प्लाईवुड से भरे ट्रक में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। चालक-परिचालक ने कूदकर जान बचाई, ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

  • Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 13, 2026 | 01:15 PM

ट्रक में लगी आग (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Morena Truck Fire: मुरैना जिले के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में शिवपुरी हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आगरा से हैदराबाद जा रहे प्लाईवुड से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा और लाखों रुपये का माल खाक हो गया। हालांकि चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, प्लाईवुड से लदा ट्रक आगरा से हैदराबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के शिवपुरी हाईवे पर कन्हार-सहसराम के जंगलों के पास पोहरी मार्ग पर पहुंचा, तभी अचानक ट्रक के केबिन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

ड्राइवर और कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर बचाई जान

आग लगते ही चालक ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और परिचालक के साथ ट्रक से कूदकर सुरक्षित दूरी बना ली। दोनों की सूझबूझ के कारण उनकी जान बच गई, लेकिन कुछ ही पलों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने धुआं और लपटें देखकर तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सम्बंधित ख़बरें

MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO

रतलाम के पलसोड़ी में औद्योगिक क्षेत्र विवाद के दौरान पथराव, 4 पर FIR, एक दर्जन से अधिक लोग भेजे गए जेल

कच्चे मकान में रहकर बुने पक्के सपने, रेल चलाने निकली रीवा की बेटी, संघर्षों को हराकर बनी असिस्टेंट लोको पायलट

बड़वानी में आवारा कुत्तों का आतंक: लकड़ी बीनने गई महिला को नोच-नोच कर मारा, नगर पालिका की लापरवाही पर उठे सवाल

दमकल ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही पहाड़गढ़ पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। ट्रक में लदा प्लाईवुड भी पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें :रतलाम के पलसोड़ी में औद्योगिक क्षेत्र विवाद के दौरान पथराव, 4 पर FIR, एक दर्जन से अधिक लोग भेजे गए जेल

हादसे के कारण यातायात प्रभावित

घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया। फिलहाल मुरैना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक-परिचालक सुरक्षित बच गए, अन्यथा यह घटना एक बड़े सड़क हादसे में बदल सकती थी।

Morena plywood truck fire shivpuri highway short circuit accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2026 | 01:15 PM

Topics:  

  • Fire
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.