बड़वानी में आवारा कुत्तों का आतंक: लकड़ी बीनने गई महिला को नोच-नोच कर मारा, नगर पालिका की लापरवाही पर उठे सवाल
Woman Killed by Stray Dogs : बड़वानी में आवारा कुत्तों के झुंड ने लकड़ी बीनने गई 35 वर्षीय महिला लीला बाई पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद नगरपालिका की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
- Reported By: नितिन झवर | Edited By: प्रीतेश जैन
मौके पर पहुंची पुलिस (फोटो सोर्स- नवभारत)
Barwani Stray Dog Attack Woman Death: बड़वानी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम राजघाट रोड पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्तों के एक झुंड ने एक 35 वर्षीय महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है और नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पाटी नाका टीन शेड निवासी लीला बाई (35), पति दिलीप बकावले के रूप में हुई है। लीला बाई रोजाना की तरह शुक्रवार शाम करीब 5 बजे राजघाट रोड स्थित ईंट भट्टों के पास लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान अचानक 5-6 खूंखार आवारा कुत्तों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला को जमीन पर गिरा दिया और उनके हाथ, पैर, पेट और गले पर बुरी तरह नोच डाला।
प्रत्यक्षदर्शी ने बयां किया मंजर
ईंट भट्टे पर काम करने वाले प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने अचानक कुत्तों के भौंकने और महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर जब वे अन्य लोगों के साथ दौड़कर मौके पर पहुंचे, तो वहां का मंजर खौफनाक था। कुत्ते महिला को बेरहमी से नोच रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत पत्थरों से मारकर कुत्तों को खदेड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अत्यधिक खून बह जाने और शरीर पर गहरे जख्म होने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सीधी जिला अस्पताल में 53 प्रसूताओं की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, स्वास्थ्य विभाग को जारी किया नोटिस
भोपाल: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से किया संवाद, बोले- 2036 ओलंपिक और विकसित भारत टारगेट
मुख्य सचिव की कुर्सी पर मंथन: अनुराग जैन को मिलेगा एक्सटेंशन या मध्यप्रदेश को नया चीफ सेक्रेटरी?
ब्रिक्स डेलीगेट्स मांडू की ऐतिहासिक विरासत से हुए मंत्रमुग्ध, आदिवासी नृत्य और बाग प्रिंट ने जीता दिल
प्रशासन की लापरवाही उजागर
इस वीभत्स घटना ने बड़वानी नगर पालिका प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि शहर के हर वार्ड और मुख्य सड़कों पर आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद नगर पालिका द्वारा कुत्तों को पकड़ने या उनकी नसबंदी करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आज नगर पालिका की इसी सुस्ती और लापरवाही के कारण एक गरीब महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। अगर समय रहते प्रशासन जाग जाता, तो यह हादसा टाला जा सकता था।
ये भी पढ़ें : भोपाल: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से किया संवाद, बोले- 2036 ओलंपिक और विकसित भारत टारगेट
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
घटना की सूचना मिलने के बाद बड़वानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में भय और शोक का माहौल है। ग्रामीण अब पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और आवारा कुत्तों के आतंक से जल्द से जल्द निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।
