Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुरैना में वीआईपी कल्चर पर सवाल: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के टॉयलेट जाने के लिए रात में खुला बैंक, मचा बवाल

Shyam Taylor News : मुरैना में BJYM प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के दौरे के दौरान रात में बैंक खुलवाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद VIP कल्चर और बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

  • Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 20, 2026 | 11:50 AM

बैंक से निकलते नेता (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Morena Bank Opened for BJP Leader: मुरैना में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के दौरे के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने वीआईपी संस्कृति और सरकारी संस्थानों के उपयोग को लेकर बहस छेड़ दी है। आरोप है कि जिस बैंक के दरवाजे आम ग्राहकों के लिए निर्धारित समय के बाद बंद हो जाते हैं, उसी बैंक को रात करीब साढ़े आठ बजे नेताओं की सुविधा के लिए खोला गया।

जानकारी के अनुसार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होने मुरैना पहुंचे थे। कार्यक्रम जीवाजीगंज स्थित गर्ग सेवा सदन में आयोजित किया गया था। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर उर्फ रामू भैया सहित कई भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद थे।

बैंक परिसर में 8 से 10 मिनट रुके नेता

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले श्याम टेलर समेत अन्य नेताओं का काफिला व्यवसायिक एवं औद्योगिक सहकारी बैंक के सामने रुका। इसके बाद बैंक के मुख्य गेट और अंदर के दरवाजों के ताले खोले गए। बताया जा रहा है कि श्याम टेलर, रामू भैया और उनके साथ मौजूद कुछ लोग बैंक परिसर के भीतर गए और करीब 8 से 10 मिनट बाद बाहर निकले।

सम्बंधित ख़बरें

महाकाल की शरण में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, शयन आरती में हुए शामिल

जबलपुर: कबाड़खाने में लगी भीषण आग, एक के बाद एक हुए कई धमाकों से फैली दहशत, हादसे में कोई हताहत नहीं

मध्य प्रदेश में और लेट होगी मानसून की एंट्री, 25 जून तक पहुंचने की उम्मीद, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

सोशल मीडिया पर चाकूबाजी का स्टंट पड़ा भारी, वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार

नेताओं के टॉयलेट जाने के लिए खुला बैंक

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि नेताओं को शौचालय उपयोग करने की आवश्यकता थी, जिसके चलते रात में बैंक खोला गया। हालांकि इस मामले में सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि कार्यक्रम स्थल गर्ग सेवा सदन बैंक से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, जहां शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध थीं।

बैंक प्रबंधन की सफाई

मामले के तूल पकड़ने के बाद बैंक प्रबंधन ने सफाई दी है। बैंक प्रबंधक अर्जुन सिंह परिहार ने कहा कि नेताओं के लिए केवल बैंक की गैलरी खोली गई थी और किसी को बैंक के मुख्य परिसर या संवेदनशील हिस्से में प्रवेश नहीं दिया गया। उनका कहना है कि शौचालय उपयोग के लिए अस्थायी रूप से व्यवस्था की गई थी।

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में और लेट होगी मानसून की एंट्री, 25 जून तक पहुंचने की उम्मीद, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

नेताओं के बैंक के अंदर जाने का दावा

हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कई लोग बैंक के अंदर तक गए थे। घटना के बाद राजनीतिक रसूख के इस्तेमाल और बैंक की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पूरे घटनाक्रम पर स्पष्ट जवाब की मांग कर रहे हैं।

Morena bank opened at night for bjp yuva morcha president controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 11:50 AM

Topics:  

  • BJP
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.